Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    1947 में इसी दिन पाकिस्तान बना अलग राष्ट्र, लाखों लोगों ने छोड़ा घर-बार; विभाजन की पीड़ा और विस्थापन की याद में मनाया जाता है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    ऑफबीट डेस्क। इतिहास में 14 अगस्त की तारीख भारतीय उपमहाद्वीप के लिए बेहद महत्वपूर्ण और भावनात्मक मानी जाती है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारत के विभाजन के साथ पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया, जबकि अगले दिन 15 अगस्त को भारत ने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की। आजादी की यह उपलब्धि जहां लंबे संघर्ष के बाद मिली, वहीं इसके साथ विभाजन की ऐसी त्रासदी भी जुड़ी, जिसने लाखों परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

    ब्रिटिश शासन के अंत और नई सीमाओं के निर्धारण के बाद बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सीमा के दूसरी ओर जाना पड़ा। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस बड़े पैमाने के पलायन के दौरान हिंसा, दंगे और सांप्रदायिक तनाव ने भयावह मानवीय संकट पैदा किया। इतिहासकारों के अनुमान के अनुसार, विभाजन के दौरान करीब 01 से 1.5 करोड़ लोग विस्थापित हुए, जबकि लाखों लोगों की जान चली गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जबकि भारत में यह दिन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के रूप में आता है। इसलिए यह तारीख आजादी की खुशी के साथ-साथ विभाजन के दर्द की याद भी दिलाती है।

    विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और बलिदान को याद करने तथा आने वाली पीढ़ियों को उस दौर के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

    इस अवसर पर विभाजन के दौरान प्रभावित परिवारों की स्मृतियों, संघर्ष और साहस की कहानियों को याद किया जाता है। इसका उद्देश्य इतिहास के इस दर्दनाक अध्याय से सीख लेते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।

    1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित।

    1917 – चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1920 – बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

    1936 – बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।

    1938 – बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।

    1947 – भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।

    1968 – मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।

    1971 – बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

    1975 – पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

    2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।

    2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।

    2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।

    2006 – इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

    2007 – पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।

    2013 – मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

    जन्म

    1900 – एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।

    1924 – सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी – उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।

    1924 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।

    1941 – टी. वी. रामकृष्णन – भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी हैं।

    1957 – जॉनी लीवर – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।

    1968 – प्रवीण आमरे – भारतीय क्रिकेटर।

    1970 – रामेश्वर तेली – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और असम के सक्रिय भारतीय राजनेता हैं।

    1995 – ऐश्वर्या पिस्से – भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटर साइकिल रेसर हैं।

    निधन

    1941 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

    1979 – एडौर्ड गौबर्ट – पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

    1984 – खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।

    1988 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।

    1996 – अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।

    2000 – हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।

    2007 – येनो मीनागावा – दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज महिला (जापान)।

    2011- शम्मी कपूर – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता

    2012 – विलासराव देशमुख – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।

    2017 – चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार।

    2018 – बलरामजी दास टंडन – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।

    2022 – राकेश झुनझुनवाला – भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे।

    महत्वपूर्ण अवसर

    – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस।

    इसे भी पढ़ें………

    खनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    Post Views: 209
    Previous Articleखनिज उपकर पर झारखंड में बढ़ा सियासी घमासान, केंद्र के संशोधन के खिलाफ JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    Next Article साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026

    खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज

    September 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.