Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान
    Chhattisgarh

    साइबर ठगी से बचाएगा ‘साइबर जागृति अभियान’, 15 अगस्त से सात सप्ताह तक चलेगा अभियान

    एसपी वैभव बेंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, सेल्फी के जरिए भी लोगों तक पहुंचेगा साइबर सुरक्षा का संदेश
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। साइबर अपराधों से लोगों को बचाने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाएगी। इसी सिलसिले में आज बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अभियान की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी, साइबर प्रभारी तथा पत्रकार मौजूद रहे।

    एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना है। अभियान को सात सप्ताह तक अलग-अलग विषयों के साथ चलाया जाएगा, जिसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों को शामिल किया जाएगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सेल्फी के जरिए फैलेगा साइबर सुरक्षा का संदेश

    अभियान की खास पहल ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ है। इसके तहत छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध लिंक या क्यूआर कोड को स्कैन कर लोग साइबर जागरूकता संदेश वाले सेल्फी फ्रेम में अपनी फोटो ले सकेंगे। इसके बाद इस सेल्फी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकेंगे।

    पुलिस का मानना है कि जब बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़कर सेल्फी शेयर करेंगे तो साइबर सुरक्षा का संदेश उनके दोस्तों, परिवार और फॉलोअर्स तक भी पहुंचेगा। इस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से कम समय में बड़ी संख्या में लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।

    एसपी ने खुद सेल्फी लेकर किया अभियान का शुभारंभ

    बलरामपुर जिले में अभियान की शुरुआत के दौरान एसपी वैभव बैंकर ने स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर साइबर जागरूकता वाले सेल्फी फ्रेम में अपनी तस्वीर ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने जिले के नागरिकों से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

    उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक और व्यापारिक संगठनों, संस्थाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कलाकारों, प्रोफेशनल्स और युवाओं से अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम लोगों की जागरूकता और सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है।

    सात सप्ताह में अलग-अलग विषयों पर होंगे कार्यक्रम

    साइबर जागृति अभियान के तहत सात सप्ताह में अलग-अलग वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    पहले सप्ताह में स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता और मोबाइल व इंटरनेट की बुनियादी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाएगा।

    दूसरे सप्ताह में बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों के सहयोग से वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

    तीसरे सप्ताह में डिजिटल अरेस्ट और फर्जी फोन कॉल से बचाव को लेकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    चौथे सप्ताह में महिलाओं और सामुदायिक समूहों के बीच स्मार्टफोन प्राइवेसी और सुरक्षित ब्राउजिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

    पांचवें सप्ताह में युवाओं को नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी और फिशिंग से बचाव के लिए रोजगार कार्यालय, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    छठे सप्ताह में डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी।

    सातवें सप्ताह में ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में गांधी जयंती के अवसर पर ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन होगा।

    चौक-चौराहों और बाजारों में भी होगा प्रचार

    अभियान को जिले के गांवों और शहरों तक पहुंचाने के लिए पुलिस टीमों और स्थानीय थाना-चौकी स्तर पर भी व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, बाजारों और पार्कों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से क्यूआर कोड का प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भी अभियान का लिंक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    एसपी वैभव बैंकर ने कहा कि साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे ‘साइबर जागृति अभियान’ से जुड़ें, जागरूकता वाली सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करें और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दें।

    इसे भी पढ़ें…….

    इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला

    Post Views: 265
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 14 अगस्त : आजादी की दहलीज पर खड़ा वह दिन, जब जश्न के साथ बंटवारे का दर्द भी मिला
    Next Article Rashifal 16 August 2026: आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे मिलेगा अचानक लाभ? सितारे दे रहे हैं बड़े संकेत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026

    खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026

    खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज

    September 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.