Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची नगर निगम उप-महापौर और बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समाहरणालय सभागार में लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुपालन करते हुए जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। रांची नगर निगम के उपमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीरज कुमार ने 38 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी परमजीत सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। स्पष्ट बहुमत के साथ नीरज कुमार को उपमहापौर निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने समाहरणालय सभागार में नीरज कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस…

Read More

हजारीबाग। जिले के केरेडारी प्रखंड के जोरदाग में गुरुवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एनटीपीसी और पूर्व मंत्री के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन और मुआवजा विवाद के कारण की गई। योगेंद्र साव अपनी पत्नी और बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी के साथ पिछले कई दिनों से अपने आवास स्थल पर धरना दे रहे थे। उनकी मुख्य मांग भूमि के बदले मिलने वाली मुआवजा राशि में बढ़ोतरी करना था। एनटीपीसी अधिकारियों के अनुसार, संबंधित भूमि के लिए निर्धारित मुआवजा राशि पहले ही…

Read More

रांची। झारखंड में गुरुवार को मौसम ने खतरनाक रुख अपना लिया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के चलते पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। राज्य में गुरुवार को मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोपहर बाद कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बुधवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। लेस्लीगंज और नावाजयपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पलामू जिले में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दर्दनाक हादसों में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पहली…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 20 मार्च को राज्य में गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने बताया कि 21 मार्च तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रह…

Read More

रांची। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड का मौसम अचानक बदल गया है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। गिरिडीह में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं रांची समेत कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया। झारखंड में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और कई जगहों पर दिन में ही शाम जैसा नजारा दिखने लगा। राज्य के विभिन्न जिलों में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार देर रात कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश के कुल 19 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक छत्तीसगढ़ होकर गुजर रही द्रोणिका (ट्रफ लाइन) के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी सिस्टम के असर से प्रदेश के ऊपर बादलों का निर्माण हो रहा है, जिससे अंधड़, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है। जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान…

Read More

काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात हुए कथित हवाई हमलों ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक घायल हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। काबुल में सोमवार देर रात जोरदार धमाकों और गोलीबारी की आवाजों के बीच बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। विभिन्न इलाकों- दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास हमलों की सूचना है। अफगान पक्ष का दावा है कि इन हमलों में एक बड़े नशा मुक्ति…

Read More

हजारीबाग। दिल्ली से पधारे चेयर प्रोफेसर, इग्नू के इतिहास विभाग के पूर्व निदेशक सह इतिहासविद कपिल कुमार ने सोमवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के इतिहास विभाग में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने “भारत का विभाजन: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता” विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत विभाजन और उससे पूर्व व बाद के कई अनछुए पहलुओं से विद्यार्थियों और वहां मौजूद शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का संदेश दिया। साथ ही कहा कि हमारे देश की भौगोलिक सीमाएं और संविधान की सुरक्षा भी स्वतंत्रता है। उन्होंने गांधीवाद को परिभाषित किया कि मानसिक रूप…

Read More

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुरियाही गांव की है, जहां रविवार रात पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने घर के अंदर ही फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काचन पंचायत के गुरियाही गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के मंगरदहा निवासी अरविंद मगरधा के रूप में हुई है। बताया जा रहा…

Read More