Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»झारखंड में बदला मौसम: 56 मिमी बारिश, 60 किमी/घंटा रफ्तार से चली आंधी; कई जिलों में ओलावृष्टि, उड़ानें प्रभावित
    Jharkhand

    झारखंड में बदला मौसम: 56 मिमी बारिश, 60 किमी/घंटा रफ्तार से चली आंधी; कई जिलों में ओलावृष्टि, उड़ानें प्रभावित

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Jharkhand Monsoon
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड का मौसम अचानक बदल गया है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन और बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। गिरिडीह में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं रांची समेत कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया।

    झारखंड में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और कई जगहों पर दिन में ही शाम जैसा नजारा दिखने लगा। राज्य के विभिन्न जिलों में देर रात तक रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मौसम विभाग के अनुसार रांची में करीब 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि गिरिडीह में सबसे अधिक 56 मिमी बारिश हुई। खूंटी, पाकुड़, नामकुम और ईटकी समेत कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी खबर है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    राजधानी रांची में शाम के समय तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम और भी बिगड़ गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। तेज हवा के कारण कडरू मेन रोड स्थित एक रूफटॉप शेड उड़कर नीचे गिर गया, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई गई है।

    पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 मार्च तक राज्य में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 21 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज हवा चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    हवाई सेवाओं पर भी असर
    खराब मौसम का असर रांची एयरपोर्ट की उड़ानों पर भी पड़ा। मुंबई और बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की दो फ्लाइट्स को रांची के बजाय कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। बाद में मुंबई से आने वाला विमान देर रात रांची पहुंच सका।

    इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई, भुवनेश्वर और बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स भी देरी से रवाना हुईं। एक फ्लाइट को रद्द भी करना पड़ा, जिससे करीब 150 यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन पर असर भी डाला है।

    ये भी पढ़िए………..

    छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    Post Views: 472
    Jharkhand Weather
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के 19 जिलों में गरज -चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
    Next Article मतदाता सूची से नाम विलोपन पर बवाल, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.