Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»पलामू में सड़क हादसों का कहर: 3 युवकों की मौत, एक गंभीर; दो अलग-अलग दुर्घटनाओं से मचा हड़कंप
    Jharkhand

    पलामू में सड़क हादसों का कहर: 3 युवकों की मौत, एक गंभीर; दो अलग-अलग दुर्घटनाओं से मचा हड़कंप

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Bulandshahr Road Accident
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बुधवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। लेस्लीगंज और नावाजयपुर थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

    पलामू जिले में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दर्दनाक हादसों में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पहली घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा गांव की है, जहां मोहम्मगंज निवासी 25 वर्षीय विश्वजीत सोनी उर्फ सूरज सोनी की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह एक दिन पहले अपनी पत्नी के साथ ससुराल आए थे और बुधवार को ट्रेन पकड़ने के लिए मेदिनीनगर जा रहे थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बताया जा रहा है कि जैसे ही वह कार से उतरे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक भी घायल हुए हैं, जिनके बारे में पुलिस को आशंका है कि वे नशे की हालत में थे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दूसरी घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र के पुराने यज्ञशाला के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पकरिया गांव निवासी सचिन कुमार (22) और नावाखास निवासी आशीष कुमार (21) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाजार से लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

    इस दुर्घटना में आशीष का भाई आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से मेदिनीनगर के एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना इन हादसों की बड़ी वजह बन रही है।

    पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अधिकारी हादसों के कारणों की जांच कर रहे हैं और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

    ये भी पढ़िए………….

    झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

    Views: 230
    Palamu Road Accident
    Previous Articleझारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि व वज्रपात का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी
    Next Article चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही रामानुजगंज के महामाया मंदिर और पहाड़ी माई धाम बने आस्था के प्रमुख केंद्र
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    November 5, 2026

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • पंचों को 300 और सरपंचों को 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.