Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री दोपहर हेलीकॉप्टर से तातापानी स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस के हेलीपैड पर पहुंचे, जहां पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले को 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के 211 विकास कार्यों की सौगात देते हुए शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। तातापानी पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्वप्रथम तातापानी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

Read More

रामगढ़। रांची के धुर्वा इलाके से लापता अंश और अंशिका रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिए गए हैं। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बारामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर इलाके के जान्हे की पहाड़ी से दोनों बच्चे बरामद हुए हैं। इस बरामदगी में बजरंग दल के सदस्यों की भी अहम भूमिका रही है। एसपी ने बताया कि बच्चों को अगवा करने वाले गिरोह के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों बच्चों को एसपी आवास लाया गया है, जहां उनसे बात की जा रही है। बारामदगी की सूचना…

Read More

बलरामपुर। तातापानी में आज आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए महिलाएं कलश लेकर तैयार हैं, वहीं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। बस कुछ ही देर में मुख्यमंत्री तातापानी पहुंचने वाले हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सबसे पहले रेस्ट हाउस स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके पश्चात वे सीधे तातापानी मंदिर स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना…

Read More

रांची। राजधानी रांची में बीते 13 दिनों से लापता मासूम भाई-बहन के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी खटाल से 2 जनवरी को लापता हुए अंश कुमार और अंशिका कुमारी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े दो लोगों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने दोनों बच्चों की सुरक्षित बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सफलता सुनियोजित अभियान और सतत निगरानी का परिणाम है। बच्चों…

Read More

बलरामपुर। जिले के प्रसिद्ध तातापानी में आज संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के 211 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 200 जोड़ों के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद भी देंगे। तातापानी महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों रामानुजगंज, सामरी और प्रतापपुर में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, खेल, आवास,…

Read More

बलरामपुर। मकर संक्रांति पर लगने वाले तातापानी महोत्सव में हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए इस बार जिला प्रशासन ने पहले से व्यापक पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है, ताकि मेले के दौरान जाम जैसी स्थिति न बने। 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात प्रबंधन की ठोस योजना बनाई है। चूंकि तातापानी राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे स्थित है और मकर संक्रांति पर यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं, ऐसे में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना…

Read More

लातेहार। जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अफीम तस्कर के पास से 514 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर सुदीप कुमार , धनगड्ढा, टंडवा का रहने वाला है। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बिना रजिस्टर्ड काला लाल अपाची बाइक से दो तस्कर व्यक्ति मनातू से गिद्दीमोड़ होते हुए टोरी की ओर जाने के लिए चले हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश…

Read More

पलामू। पलामू-गढ़वा और उतर प्रदेश के कई घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले महिला सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 30 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उन सभी के पास चोरी करने के विभिन्न प्रकार का औजार भी बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से पलामू-गढवा और उतर प्रदेश के दुद्वी थाना क्षेत्र में हुए 14 चोरी कांडों का खुलासा हुआ है। मास्टरमाइंड के खिलाफ मेदिनीनगर शहर में 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पकड़े जाने से पुलिस ने राहत…

Read More

रांची। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के सिविल सर्जनों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निपाह वायरस एक अत्यंत खतरनाक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। यह वायरस मुख्य…

Read More

बलरामपुर। तातापानी महोत्सव के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित आगमन से पहले रामानुजगंज क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं नगर पालिका रामानुजगंज के नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने कलेक्टर बलरामपुर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपकर नगर और क्षेत्र से जुड़ी गंभीर जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के लिए समय देने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रतीक सिंह ने नगर पालिका रामानुजगंज में व्याप्त विकासात्मक ठहराव पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र…

Read More