- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का लगातार तीसरी बार भी खाता नहीं खुला है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन उम्मीदवार ही जमानत बचाने में सफल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि कांग्रेस के लिए अभी दिल्ली दूर है। जमानत बचाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सफल रहे हैं। उन्होंने बादली विधानसभा सीट पर 41071 वोट (27.22 फीसद) हासिल किया है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार अहीर दीपक चौधरी ने 61192 वोट पाकर जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी…
रांची। रांची के कई इलाकों में चार दिनों तक पेयजलापूर्ति सेवा ठप रहेगी। इनमें नयासराय, विधानसभा का क्षेत्र, विस्थापित कॉलोनी, सीआरपीएफ कैंप, जगरनाथपुर गांव का नाम शामिल है। इन इलाकों में पाइपलाइन से होनेवाली पेयजल आपूर्ति 10 फरवरी से 14 फरवरी तक पाइपलाइन की शिफ्टिंग के चलते ठप रहेगी। यह जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंताा चंद्रशेखर ने दी। विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति बंद रहने पर विभिन्न् इलाकों में पाइपलाइन लिकेज को ठीक करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नयासराय में रेलवे आरोबी का निर्माण किया जा रहा है। इस वजह से सड़क…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को पहली बार हार का स्वाद चखाया है। पिछले 10 सालों से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे इस चुनाव में हार गए हैं। स्वयं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट बचाने में नाकाम रहे हैं। अरविंद केजरीवाल- वर्ष 2013 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते थे। इसके बाद लगातार दो बार वह इस सीट से जीते लेकिन इस बार वह भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह से…
हजारीबाग। हजारीबाग सदर के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को लोहसिंघना पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है। हजारीबाग स्थित सरकारी आवास में अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में अशोक के पिता भी नामजद अभियुक्त हैं। वे सलैया गांव में अपने ससुराल में थे। टेक्निकल सेल के सहयोग से लोहसिंघना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे अशोक कुमार के बारे में पूछताछ कर रही है। दुर्योधन साव ने पुलिस को बताया कि वे बेटे से सरेंडर करने के लिए कह रहे हैं।इधर,…
पलामू। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा एवं वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक संचालित होगी। माध्यमिक परीक्षा में 34665 एवं इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों की परीक्षा में 32597 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों परीक्षाओं में 67262 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। पलामू जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 76 एवं इंटर परीक्षा के लिए 40 केन्द्र बनाए गए हैं। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में नगर आयुक्त जावेद हुसैन और उप विकास आयुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सभी उड़नदस्ता-सह गश्ती दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त दी है। भाजपा 70 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से काफी आगे निकल चुकी है। राज्य विधानसभा की सीटें सिर्फ दो ही दलों में बंटती हुई दिख रही हैं। कांग्रेस को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है। चुनाव आयोग के शाम साढ़े 4 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 40 सीटें जीत चुकी है, जबकि 08 पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 18 सीटें जीत चुकी है और 04 पर आगे चल…
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी सलाह की अनदेखी की, पैसे और ताकत के नशे में चूर थे। इसका प्रतिफल दिल्ली की जनता ने दिया है। हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल का पूरा ध्यान शराब से पैसे कमाने पर था। इसके लिए उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। राजनीति में इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हजारे ने कहा कि राजनीति में उम्मीदवार का आचरण शुद्ध, त्याग की भावना और निःस्वार्थ होना चाहिए। हजारे ने कहा कि मैंने केजरीवाल को…
रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने डेढ़ दशक पहले नई पार्टी आआपा पर भरोसा किया था। दिल्ली में शराब की दुकानें बढ़ाने पर दिल्ली के लोग आआपा से नाराज हो गए। इससे दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब हुई। आआपा का खराब प्रदर्शन इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। यह…
नई दिल्ली। सत्तर सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का इस बार का चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आआपा) के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मतगणना के अब तक के रुझानों में आआपा को पीछे धकेलता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के सुबह 10 बजे तक के मतगणना रुझानों में भाजपा 38 और आआपा 27 सीटों पर आगे है। आयोग के अनुसार, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्र 8603, कालकाजी से भाजपा के रमेश विधूड़ी 1149, मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय 1263 मतों से…
नई दिल्ली। दिल्ली का मतदाता पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव में किस दल पर मेहरबान हुआ? इसका जवाब आज दोपहर तक मिलने की संभावना है। सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन (ईवीएम) की बारी आएगी। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। एग्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे अधिकांश एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की भविष्यवाणी…