Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»दिल्ली में मतगणना शुरू, दोपहर तक साफ हो सकती है तस्वीर
    National

    दिल्ली में मतगणना शुरू, दोपहर तक साफ हो सकती है तस्वीर

    New Delhi: उत्तरी दिल्ली के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो, उत्तरी पूर्वी दिल्ली की सीटों के लिए दो, नई दिल्ली जिला की छह सीटों के लिए तीन, शाहदरा और दक्षिण जिले की पांच-पांच सीटों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 8, 2025Updated:February 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। दिल्ली का मतदाता पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव में किस दल पर मेहरबान हुआ? इसका जवाब आज दोपहर तक मिलने की संभावना है। सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन (ईवीएम) की बारी आएगी। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

    एग्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अधिकांश एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। दिल्ली में इस बार 60.45 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। कुल 94,51,997 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 50.42 लाख पुरुष और 44.08 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 403 तृतीय लिंग मतदाताओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया।

    इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

    भाजपा, आम आदमी पार्टी (आआपा) और कांग्रेस के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। उत्तरी दिल्ली के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो, उत्तरी पूर्वी दिल्ली की सीटों के लिए दो, नई दिल्ली जिला की छह सीटों के लिए तीन, शाहदरा और दक्षिण जिले की पांच-पांच सीटों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। ईवीएम और वीवीपैट को 19 स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। इस बार चुनाव मैदान में 699 लोगों ने किस्मत आजमाई है। बड़े चेहरों में आआपा के अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री आतिशी, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, भाजपा के विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, अरविंद सिंह लवली, कांग्रेस के संदीप दीक्षित, अलका लांबा और देवेंद्र यादव प्रमुख हैं।

    इन सीटों पर सबकी नजर

    नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथी बार मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा हैं। जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। उन्होंने परंपरागत सीट पटपड़गंज को छोड़कर जंगपुरा को गले लगाया है। यहां सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मरवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से चुनौती मिल रही है। पटपड़गंज से आआपा ने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक अवध ओझा को मैदान में उतारा है। बल्लीमारान से कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस ने हारून यूसुफ को टिकट दिया है। चांदनी चौक में भाजपा के सतीश जैन, आआपा के पुनरदीप साहनी और कांग्रेस के मुदित अग्रवाल मैदान में हैं।

    सुल्तानपुर माजरा से आआपा ने मौजूदा मंत्री मुकेश अहलावत पर भरोसा जताया है। भाजपा ने यहां से पहले मंगोलपुरी से चुनाव लड़ चुके कर्म सिंह कर्मा को टिकट दिया है। बाबरपुर से आआपा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय मैदान में हैं। गोपाल राय 10 साल से सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ग्रेटर कैलाश से आआपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। बादली से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

    बिजवासन से भाजपा ने कैलाश गहलोत को उतारा है। वह आआपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। आआपा ने सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस ने कर्नल देवेंद्र सिंह सहरावत पर भरोसा जताया है। नरेला में मुकाबला आआपा के शरद चौहान, भाजपा के राज करण खत्री, और कांग्रेस की अरुणा कुमारी के बीच है। पटेल नगर में भाजपा के राजकुमार आनंद और आआपा के प्रवेश रत्न के बीच टक्कर है। नांगलोई जाट से दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रघुवेंद्र शौकीन सीट बचा पाते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

    Post Views: 514
    Previous Articleउत्‍तरी हवाओं से रांची में गिरा चार डिग्री पारा
    Next Article दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर, 38 सीटों पर आगे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.