Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गजों ने गंवाई सीट
    National

    दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गजों ने गंवाई सीट

    New Delhi: आईएएस कोचिंग करने वाले यूट्बबर अवध ओझा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्हें पार्टी ने पूर्वी दिल्ली की पड़पड़गंज सीट से मैदान में उतारा था। यह सीट मनीष सिसोदिया ने छोड़ी थी। वे राजेंद्र नेगी से बड़े मतों के अंतर यानी 28000 से अधिक वोटो से हारे हैं।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी को पहली बार हार का स्वाद चखाया है। पिछले 10 सालों से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे इस चुनाव में हार गए हैं। स्वयं पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट बचाने में नाकाम रहे हैं।

    अरविंद केजरीवाल- वर्ष 2013 में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीते थे। इसके बाद लगातार दो बार वह इस सीट से जीते लेकिन इस बार वह भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह से 4 हजार से अधिक वोटों से हार गए। कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 4,568 वोट मिले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाला मामले में जेल जाना पड़ा था और जेल से बाहर आकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से आतिशी मुख्यमंत्री पद पर बनी हुई थीं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मनीष सिसोदिया- दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने वाले चेहरे के तौर पर पेश आम आदमी पार्टी के नेता इस बार पड़पड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव लड़े। हालांकि यहां पर भी वह अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे और भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 वोटो से हारे। तीन बार के विधायक सिसोदिया भी आबकारी नीति घोटाले में करीब डेढ़ साल जेल में गुजार कर आए हैं।

    सौरभ भारद्वाज- आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से 2013 के बाद तीन बार जीते लेकिन इस बार वह भाजपा की शिखा राय से 3000 से अधिक मतों से हार गए। आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के जेल में जाने के बाद वह पार्टी का एक बड़ा मीडिया चेहरा भी बने थे। वे दिल्ली सरकार में कई विभागों के मंत्री थे जिसमें गृह और जलापूर्ति शामिल है। उन्हें माना जा रहा था कि यह सीट उनकी सुरक्षित रहेगी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    दुर्गेश पाठक- आम आदमी पार्टी के शीर्ष निकाय में शामिल रहे दुर्गेश पाठक राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। पाठक को दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से भाजपा के उमंग बजाज से 1200 से अधिक वोटों से चुनाव हारे हैं। वह 2022 में उपचुनाव से यह सीट जीते थे।

    अवध ओझा- आईएएस कोचिंग करने वाले यूट्बबर अवध ओझा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्हें पार्टी ने पूर्वी दिल्ली की पड़पड़गंज सीट से मैदान में उतारा था। यह सीट मनीष सिसोदिया ने छोड़ी थी। वे राजेंद्र नेगी से बड़े मतों के अंतर यानी 28000 से अधिक वोटो से हारे हैं।

    सत्येन्द्र जैन- दिल्ली सरकार में रहते हुए घोटाले के आरोपों में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाले सत्येंद्र जैन को इस बार हार का सामना करना पड़ा है। शकूरबस्ती विधानसभा सीट से उन्हें 20000 से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा है। वह आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे रहे और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री भी रहे हैं।

    सोमनाथ भारती- आम आदमी पार्टी में विवादस्पद चेहरा बने सोमनाथ भारती भी इस बार हार गए हैं। उन्हें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने 2000 से अधिक मतों से हराया। भारती दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं लेकिन विवादों में घिरने के बाद उनको मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

    राखी बिड़लान- राखी बिड़लान दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष रही हैं। वे दिल्ली सरकार में मंत्री रहीं। हालांकि इस बार उन्होंने मंगोलपुरी की जगह मादीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार गईं। उन्हें भाजपा उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने 10 हजार से अधिक मतों से हराया।

    ये भी पढ़िए……………

    पूर्व एसडीओ के पिता हिरासत में

    Post Views: 743
    Delhi Election
    Previous Articleपूर्व एसडीओ के पिता हिरासत में
    Next Article रांची के कई इलाकों में रहेगी चार दिनों तक पेयजलापूर्ति ठप
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.