Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त
    National

    दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त

    New Delhi: दिल्ली की सियासत का केंद्र रही नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें 4568 वोट मिले हैं। उनकी जमानत भी जब्त हो गई है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हराया है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का लगातार तीसरी बार भी खाता नहीं खुला है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष समेत तीन उम्मीदवार ही जमानत बचाने में सफल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से साफ है कि कांग्रेस के लिए अभी दिल्ली दूर है।

    जमानत बचाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सफल रहे हैं। उन्होंने बादली विधानसभा सीट पर 41071 वोट (27.22 फीसद) हासिल किया है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार अहीर दीपक चौधरी ने 61192 वोट पाकर जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी (आआपा) उम्मीदवार अजेश यादव रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके अलावा कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने 27019 वोट (31.98 फीसद) पाकर जमानत बचा ली है। वह इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। यहां पर भाजपा उम्मीदवार नीरज बैसोया को 37896 वोट मिले हैं। उन्होंने अभिषेक दत्त को 11048 वोट के अंतर से हराया है।

    नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रोहित चौधरी 32028 वोट (20.1 फीसद) पाकर जमानत बचाने वाले तीसरे और अंतिम उम्मीदवार है। वह इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार शौकीन ने 75272 वोट हासिल करके विजय प्राप्त की है।

    चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा हैं। इसके अलावा कुछ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चौथे स्थान पर भी रहे हैं।

    दिल्ली की सियासत का केंद्र रही नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे हैं। उन्हें 4568 वोट मिले हैं। उनकी जमानत भी जब्त हो गई है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 4089 वोटों से हराया है।

    बल्लीमारान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हारुन यूसुफ 13059 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर है। वह भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए हैं। यहां आआपा उम्मीदवार इमरान हुसैन 57004 वोटों से जीते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कमल बागड़ी को 29823 वोटों से हराया है।

    पटेल नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा तीरथ को 4654 वोट मिले हैं। कृष्णा तीरथ की भी जमानत जब्त हो गई है। इस सीट पर आआपा उम्मीदवार प्रवेश रत्न को सबसे ज्यादा 57512 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजकुमार आनंद को 53463 वोट मिले हैं। इन दोनों के बीच जीत का अंतर 4049 वोटों का रहा है।

    कालकाजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा 4392 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अलका लांबा की भी जमानत जब्त हो गई है। इस सीट पर आआपा उम्मीदवार व दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 52154 वोट पाकर जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर 48633 वोटों के साथ भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को संतोष करना पड़ा। आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों के अंतर से हराया है।

    मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चौथे स्थान पर रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार अली मेहदी को 11763 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 85215 वोटों के साथ विजयी हुए हैं। आआपा उम्मीदवार आदिल अहमद खान दूसरे और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन उम्मीदवार ताहिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। ओखला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान चौथे स्थान पर रहीं। उन्हें 12739 वोट मिले। इस सीट पर आआपा उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान 88943 वोट हासिल करके विजयी हुए। भाजपा उम्मीदवार मनीष चौधरी 65304 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के शिफा उर्रहमान खान 39558 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।

    ये भी पढ़िए…………

    अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करते दिखे राहुलजीत, कार की छत पर चढ़कर लोगों से की विजयी बनाने अपील

    Post Views: 672
    Delhi Election
    Previous Articleअनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करते दिखे राहुलजीत, कार की छत पर चढ़कर लोगों से की विजयी बनाने अपील
    Next Article मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन, AIMIM के दोनों उम्मीदवार हारे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.