- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। मौनी अमावस्या पर शंकराचार्य महाराज के साथ हुए कथित अपमान की घटना ने देशभर के सनातनियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसकी निंदा करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने इसे सनातन संस्कृति और हिंदू संत परंपरा के विरुद्ध सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि पूरे हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है। आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मौनी अमावस्या का पर्व संयम, मौन, तप और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक अंधविश्वास, जमीन विवाद और आपसी रंजिश ने रिश्तों को इस कदर शर्मसार कर दिया कि एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना रामचंद्रपुर क्षेत्र में गाय-भैंस चराने निकले बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के ही भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक झाड़-फूंक के काम में प्रतिस्पर्धा और जमीन विवाद इस हत्या की बड़ी वजह बनी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत मामला…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में एक महिला को रोजगार का लालच देकर बुलाया गया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। इस अमानवीय कृत्य के बाद पीड़िता को महज 200 रुपये थमाकर आरोपी फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद इलाके में गहरा आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों ने पीड़ित महिला को काम दिलाने का भरोसा दिलाकर वाड्रफनगर बुलाया था। योजना के तहत महिला…
हजारीबाग (वर्ल्ड विजन न्यूज/ऑफबीट न्यूज़)। गोंदलपुरा कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर मंगलवार को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ही हालात बेकाबू हो गए। प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव में आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापन विरोधी संगठनों ने खुला मोर्चा खोलते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। विरोध में उतरे लोगों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की और इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इतना तीव्र था कि जनसुनवाई स्थल पर भारी तोड़फोड़ की गई। कुर्सियां, टेंट और अन्य व्यवस्थाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं। ग्रामीणों का…
बलरामपुर। जिले के राजपुर धान खरीदी केंद्र में टोकन व्यवस्था की अव्यवस्थाओं से त्रस्त किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया। महीनों से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया। राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज पर चक्का जाम कर किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ साफ संदेश दे दिया कि जब तक धान खरीदी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे राजपुर धान खरीदी केंद्र के समीप बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज को जाम कर दिया। किसानों…
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को हत्या की आशंका और गहरी हुई, तो गुस्साए लोगों ने शव को जिला परिषद चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। न्याय, मुआवजा और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों तक हजारीबाग की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। मिली जानकारी के अनुसार, दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी स्थान के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना…
हजारीबाग। उरीमारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियाें में एक महिला भी शामिल है। यह जानकारी बड़कागांव पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिया। गिरफ्तार आरोपितों में लातेहार जिले के बालूमाथ के चमातू गांव निवासी राजदीप साव और हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी मुनिका कुमारी (20) शामिल है। इनके पास से…
गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने सोमवार को चोरी की चांदी के जेवरात और छह चांदी की सिल्लियों के साथ चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। जब्त चांदी की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनवार थाना क्षेत्र में चोरी की चांदी को बेचने की कोशिश की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एंटी क्राइम जांच के दौरान धनवार इलाके में एक स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से…
बलरामपुर। झारखंड के लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में बलरामपुर जिले के दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि घायलों में से 26 लोगों का इलाज वर्तमान में बलरामपुर जिला चिकित्सालय में जारी है, जहां अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद जिले के पिपरसोत, महराजगंज, आमदनंदा सहित कई गांवों में मातम पसरा हुआ है।…
रांची। राजधानी रांची के पंडरा इलाके में शनिवार रात मची गोलीबारी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा कर दिया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी सहित कुल पांच अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में संजय पांडे (मुख्य आरोपी), बबलू, रवि, अज्जू साह सहित एक अन्य सहयोगी शामिल है। सभी आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत…