Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। शिक्षा विभाग की वेबसाइट यूडायस प्लस पर रांची जिले के 1711 स्कूलों ने एक लाख 29 हजार 91 बच्चों की प्रोफाइल को अपडेट नहीं किया है। इनमें सरकारी, निजी, मान्‍यता प्राप्‍त अल्‍पसंख्‍यक स्‍कूल, कल्‍याण विभाग की ओर से संचालित स्‍कूल, इंटर कॉलेज, 531 गैर मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूल शामिल हैं। इससे इन बच्चोंं का भविष्य अधर में पड. गया है। इस संबंध में उपर्युक्त स्कूलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन इन स्कूलों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और इसे लेकर छह माह बीत गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है…

Read More

चतरा। राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव शनिवार को चतरा पहुंचे। इस दाैरान उपायुक्त रमेश घोलप ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में उपायुक्त की उपस्थिति में महाप्रबंधक एनटीपीसी, मगध संघ मित्रा क्षेत्र, आम्रपाली चन्द्रगुप्त, अशोका, पूर्णाडीह एवं संबंधित निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि, रैयत समेत अन्य के साथ बैठक हुई। बैठक में उन्होंने परियोजना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों, खनिज, परियोजनाओं में कार्य करने वाले कर्मी, रैयतों को पुनर्वास एवं पुनः स्थापन के तहत मुआवजा भुगतान, कर्मियों को मिलने वाले लाभ, मजदूरों को नियमसंगत दी जाने वाली सुविधाओं, पेयजलापूर्ति समेत अन्य कई महत्वपूर्ण…

Read More

रांची। राज्य भर में फिर से ठंड लौटनेवाली है। मौसम के मिजाज में बदलाव से 20 और 21 फरवरी को कई जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार 18 और 19 फरवरी को सुबह में हल्का कुहासा रहेगा। इसके बाद दिन भर आंशिक बादल छाये रहेंगे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं शनिवार को रांची समेत पूरे राज्य भर में मौसम साफ रहा। उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते धूप में नरमी महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री…

Read More

रांची। रांची नगर निगम के राजस्व शाखा की टीम की ओर से निगम क्षेत्र में लाइसेंस की जांच करते हुए विभिन्न भवनों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को निगम के सहायक प्रशासक के नेतृत्व में राजस्व शाखा की गठित टीम ने मेन रोड स्थित विभिन्न भवनों की जांच की, जिसमें सबसे पहले सेंट्रो मॉल की जांच की गई एवं भवन परिसर के क्षेत्र की मापी की गई। मापी के क्रम में क्षेत्रफल में अंतर पाया गया। पूर्व में मॉल द्वारा 1,02,732 स्क्वायर फीट क्षेत्र का निर्धारण किया गया था, लेकिन मापी के…

Read More

रांची। एचईसी कर्मियों के वेतन संबंधित संकट दूर नहीं हो रहा है। 26 माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मियों में घोर निराशा है। कर्मचारी पाई पाई का मुहताज हो गए हैं। उनके पास घर चलाने के लिए पैसे नहीं हैं। हालांकि कई कर्मी वैकल्पिक रोजगार कर किसी तरह से घर परिवार का खर्च वहन कर रहे हैं, लेकिन अधिसंख्‍य कर्मचारी टकटकी लगाकर एचईसी प्रबंधन और केंद्र सरकार की ओर देख रहे हैं। कर्मचारियों को एचईसी प्रबंधन की ओर से पिछले वर्ष नवंबर माह में महज 15 दिनों का वेतन छठ महापर्व को लेकर दिया गया था। लेकिन उसके बाद…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज नगरपालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल ने तीसरी बार जीत की हैट्रिक दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल को 4791 वोट मिले, कांग्रेस की मधु गुप्ता को 1926 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राहुलजीत सिंह को 1460 वोट मिले है, वहीं नोटा के खाते में 56 वोट आए है। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने रमन भाजपा के टिकट से रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार चुनावी रण में उतरे रमन अग्रवाल को नगर के जनता ने तीसरी बार विजयी बनाया है। रमन अग्रवाल 2865 के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी…

Read More

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में महाकुंभ के आयोजन के बीच मेजा में रात को हुए सड़क हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के मेजा में प्रयागराज-मीरजापुर हाइवे पर शुक्रवार देररात लगभग दो बजे बस और महाकुंभ तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो की टक्कर से हुआ। हादसे में बोलेरो से त्रिवेणी संगम जा रहे सभी 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हैं। इस हादसे में बस सवार 19 तीर्थयात्री भी जख्मी…

Read More

पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरइडीह पिकेट में कार्यरत जैप-8 के हवलदार छोटन राम (55) की मौत हो गयी। हवलदार बीती रात पेट्रोलिंग ड्यूटी करके लौटे थे। सीने में दर्द होने पर उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के पश्चात उनका शव एमआरएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी दी गयी। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे और अपनी देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया था। शुक्रवार दोपहर पुलिस केन्द्र पलामू में सलामी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस कार्यक्रम…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में हजारों लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ट्रेड फेयर के कुछ दिन और बचे हैं। ऐसे में अब दुकानदार ग्राहकों को तरह-तरह की छूट दे रहे हैं। एक ही छत के नीचे बिक रहे घरेलू आइटम की स्टाल लोगों की पसंद बनी हुई है। वहीं, फर्नीचर हैंगर में हैदराबाद की कंपनी डी डिजाइनों का स्टॉल लगा है। इस स्टॉल पर प्रीमियरम सेगमेंट के सोफा कम बेड मिल रहा है। बेहतर खूबसुरत और मजबूत टिकाउ वाला सोफा लोगों को पंसद आ रहा है। लोग इसकी बुकिंग भी करवा…

Read More

कोडरमा। रमता जोगी बहता पानी के कहावत के अनुसार झुमरीतिलैया में जन्मे अखिलेश भैया 14 वर्षों बाद जैन मुनि 108 प्रांजल सागर जी महाराज बनकर अपने दीक्षा गुरु आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महामुनिराज के साथ संघ सहित झुमरीतिलैया की धर्म नगरी में मंगल आगमन हुआ। भक्त जनों में कोडरमा के गौरव जो 14 वर्षो के बाद जन्म नगरी में आने की खुशी से मन हर्ष से पुलकित हुआ। जैन समाज के सैकड़ो पुरुष, बच्चे, महिलाएं के साथ युवा श्वेत ओर केशरिया पारंपरिक परिधान में गुरुदेव की अगवानी के लिए पहुंचे। विभिन्न चौराहे पर मोदी समाज, बंगाली समाज, माहुरी…

Read More