- विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
- VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
- छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
- गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
- मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
- रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
- हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
साहिबगंज। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार की सुबह झारखंड के साहिबगंज में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जीएसटी से जुड़े मामले को लेकर गोवा ब्रांच की ईडी टीम साहिबगंज के बंगाली टोला पहुंची है और बबलू कबाड़ी के ठिकाने पर कागजात खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीती सात अगस्त को भी ईडी ने 750 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी चालान बनाने के मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छापेमारी की थी। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तीन राज्यों में 12 परिसरों पर छापेमारी की गयी थी।…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश की वजह के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि, भारी बारिश से आम जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। झारखंड में राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है। कहीं रुक-रुक कर, तो कहीं लागातार बारिश हो रही है। यह बारिश जहां किसानों के लिए राहत बनकर आई हैं, वहीं आम लोगों को दैनिक कार्यों में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आनेवाले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में इन दिनों शराबी शिक्षकों का बोल बाला है। कभी शराब पीकर छात्राओं के साथ टीचर का थिरकते हुए वीडियो वायरल होता है तो कभी नशे में शिक्षक निक्कर में ही स्कूल पहुंचकर पढ़ाने लग जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में शराब के नशे मस्त होकर आरोपित टीचर शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां उसने उपस्थित चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया साथ ही गाली गलौज और जान से मारने तक की धमकी दे डाली। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए…
लातेहार। जिले के बरियातू प्रखंड में संचालित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में हॉस्टल में लगाए गए बेड तथा अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। गनीमत रही कि जिस समय आग लगने की घटना हुई। उस समय विद्यालय की सभी छात्राएं पीटी के लिए हॉस्टल के कमरे से बाहर थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह स्कूल में पीटी चल रहा था। इसी दौरान हॉस्टल से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। धुंआ…
रांची। रांची के बरियातू स्थित आरपीएस अस्पताल में दो नवजात बच्चों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत करवाया। दरअसल, एक गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे दो नवजात बच्चों की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई हैं। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं दिया गया, जिसके चलते यह घटना घटी। नवजात बच्चों की मौत के बाद हुए हंगामे की सूचना पर बरियातू…
रामगढ़। दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को रजरप्पा दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा में…
गुरुग्राम। यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश के सेक्टर-57 स्थित घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। सुबह-सुबह अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी को कोई जानमाल की हानि नहीं हुई…
कठुआ, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के एक सुदूर गाँव में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजबाग के जोड़ घाटी गाँव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। गाँव तक पहुँचने का रास्ता बंद हो गया और लोगों की संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुँच पाई और राहत कार्यों में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4 लोगों के…
पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली और गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है। यात्री सुविधाओं एवं परिचालन कारणों से आगामी दिनों में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनों का प्रस्थान समय भी परिवर्तित किया गया है। रविवार को रेलवे को ओर दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर से हटिया जाने वाली 18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस 22 अगस्त 2025 को अपने निर्धारित मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। यह ट्रेन अब चंद्रपुरा–गिरिडीह–गोविंदपुर रोड–मुरी होकर हटिया पहुंचेगी, जबकि सामान्य दिनों में यह चंद्रपुरा–परसनाथ–कसमारा–मुरी होकर चलती है। इसके अलावा…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने आज शनिवार काे जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुण्डपान में पहुंचकर ग्रामवासियों को अनेक सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने कुण्डपान में 62 करोड़ लागत राशि के विद्युत विस्तार कार्य का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों के घर-घर रोशनी पहुंचेगी। साथ ही ग्राम पंचायत डिंडो में 191.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का शिलान्यास भी किया। इस छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल सकेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला…
