- (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
- रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
- हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
- रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
- फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। कभी दर्द के कारण चल भी नहीं पाने वाला छह वर्षीय सचिन आज फिर से अपने पैरों पर खड़ा है। मुस्कुरा रहा है, दौड़ रहा है, खेल रहा है। दुर्लभ बीमारी पिगमेंटेड विलोनोड्युलर सिनोवाइटिस (PVNS) से जूझ रहे सचिन तिर्की को जीवनदान मिला है, और इसके पीछे है बलरामपुर जिले में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का चमत्कारिक योगदान। जानकारी अनुसार, ग्राम पुटसुरा निवासी सचिन, पिता करमचंद तिर्की, पिछले एक वर्ष से इस गंभीर जोड़ों के कैंसर से पीड़ित था। बीमारी ने उसका दायां घुटना पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया था। असहनीय दर्द और आर्थिक तंगी के कारण सचिन का…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में बुधवार को कन्हर नदी में मछली पकड़ने गया युवक अब तक लापता है। 24 घंटे गुजरने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुरुवार को सुबह से ही डीडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। रामानुजगंज एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 14 निवासी काशी भुइयां (32 वर्ष) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कन्हर एनीकट के पास मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के…
धनबाद। सीआईएसएफ ने कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो दिनों के भीतर धनबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 190 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धनबाद में किस कदर कोयले की लूट मची हुई है। वहीं, दूसरी ओर सीआईएसएफ जवानों की इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है। धनबाद में इन दिनों कोयले का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है। कोयले के अवैध धंधेबाज धनबाद पुलिस की नाक के नीचे से कोयला टपा रहे हैं। आलम यह है कि धनबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से रोजाना हजारों…
पलामू। पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात घर के पास अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को एमएमसीएच से रांची रेफर कर दिया गया। परिजन रिम्स में न ले जाकर गुरुवार को निजी अस्पताल मेदांता में भर्ती कराया है। फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुबह 9 तक ऑपरेशन नहीं हुआ था। प्रक्रिया चल रही थी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति से जमीन की खरीद बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल आ…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बुधवार की दोपहर कन्हर नदी के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मछली पकड़ने गया एक युवक अचानक नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तुरंत तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 14 निवासी काशी भुइयां (32 वर्ष) बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कन्हर एनीकट के पास मछली मारने गया था। प्रत्यक्षदर्शी वार्ड क्रमांक 8 निवासी सोनू मांझी ने बताया कि, काशी लंबे समय से मछली पकड़ रहा था, तभी…
बलरामपुर। फूंक से फरमान, दुआ से निदान… वाली खबर ने बलरामपुर के झोलाछाप डॉक्टरों की नींद उड़ा दी है। जिलेभर में ऐसा माहौल बना है जैसे किसी ने फर्जी इलाज पर सायरन बजा दिया हो। अब न बोर्ड हटे हैं, न क्लीनिक बंद हुए हैं लेकिन ड्रिप, सिरिंज और बिस्तर धीरे से घर में शिफ्ट हो गए हैं। जिन जगहों पर कल तक मरीजों को झाड़-फूंक और इंजेक्शन एक साथ मिलते थे, वहां अब सन्नाटा पसरा है। ड्रिप अब ड्राइंग रूम में बलरामपुर जिले के कई झोलाछाप डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक की साज-सज्जा बदल दी है। किसी ने मरीजों की…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में अफगानिस्तान से लगती सीमा पर दोनों देशों के बीच लड़ाई छिड़ने की खबर आ रही है। पाकिस्तान का दावा है कि अफगानिस्तान ने बिना किसी उकसावे गोलीबारी की, जिसका माकूल जवाब दिया गया। इससे अफगान तालिबान को भारी क्षति हुई है। कई तालिबानी टैंक और चौकियां नष्ट कर दी गई हैं। डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सरकारी मीडिया की खबर में दावा किया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान के बीच मंगलवार रात फिर से लड़ाई छिड़ गई। सरकारी…
नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना को वर्ष 1968 में शरीर क्रिया विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने यह पुरस्कार रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉली और मार्शल डब्ल्यू. निरेनबर्ग के साथ साझा किया। उनकी यह उपलब्धि जीनों की संरचना और प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया को समझने में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई। खुराना ने यह दिखाया कि डीएनए के चार रासायनिक घटक (एडेनिन, साइटोसिन, ग्वानिन और थाइमिन) किस प्रकार विभिन्न क्रमों में मिलकर जीवन के लिए आवश्यक प्रोटीन बनाते हैं। उनके इस शोध ने आधुनिक जैव-प्रौद्योगिकी और आनुवंशिकी की नींव…
बलरामपुर। गुरु का चेहरा पहनकर हवस की हदें पार करने वाले एक प्रधान पाठक को वाड्रफनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित शिक्षक पर आरोप है कि, उसने स्कूल की नाबालिक छात्रा को अपने कार्यालय में अकेले बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के परिजन जब मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया और आरोपित को पकड़ने विशेष टीम बनाई। मुखबिर की सूचना पर आरोपित को उसके गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रार्थी की नाबालिक बेटी स्कूल में पढ़ाई करती…
बलरामपुर। अक्टूबर के मध्य में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मौसम ने एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास कराया है। सुबह और शाम के समय हवा में ठंडक साफ महसूस की जा रही है। दिन में हल्की धूप रहने के बावजूद लोग सुबह-शाम की ठंड से बचाव के उपाय अपनाने लगे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंजजिल में सुबह का तापमान आमतौर पर 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। दिन के समय हल्की धूप के कारण तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। वहीं, रात और सवेरे ठंडक बढ़ जाती है, और…
