Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 29 जुलाई: जानिए कैसे हुई नासा की स्थापना, अंतरिक्ष अनुसंधान के नए युग की हुई शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»कन्हर नदी में मछली मारने गया युवक अब भी लापता, मंत्री नेताम बोले- सुरक्षा को लेकर बनाई जाएगी नई योजना
    Chhattisgarh

    कन्हर नदी में मछली मारने गया युवक अब भी लापता, मंत्री नेताम बोले- सुरक्षा को लेकर बनाई जाएगी नई योजना

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 16, 2025Updated:October 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में बुधवार को कन्हर नदी में मछली पकड़ने गया युवक अब तक लापता है। 24 घंटे गुजरने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुरुवार को सुबह से ही डीडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। रामानुजगंज एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे।

    मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 14 निवासी काशी भुइयां (32 वर्ष) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कन्हर एनीकट के पास मछली पकड़ने गया था। उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के चलते वह कुछ ही क्षणों में पानी में बह गया और आंखों से ओझल हो गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना की जानकारी मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण बुधवार को सर्च अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह होते ही डीडीआरएफ की टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक लगातार खोजबीन जारी रही, पर खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

    मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारी लोगों से नदी किनारे सतर्क रहने और पानी में न उतरने की अपील कर रहे हैं।

    मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे स्थल पर, बोले- सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे

    इसी बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम भी अपने रामानुजगंज प्रवास के दौरान घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने लापता युवक के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। मीडिया से बातचीत में मंत्री नेताम ने कहा यह बेहद दुखद घटना है। युवक नदी में काम कर रहा था और इसी दौरान वह डूब गया। त्योहारी माहौल में किसी परिवार पर ऐसा दुख आना बहुत पीड़ादायक है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि खोज अभियान तेज किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी गोताखोरों की टीम बुलाई जाएगी।”

    उन्होंने आगे कहा कि, यहां मछली मारना, नहाना या इसे रास्ते के रूप में उपयोग करना पूरी तरह असुरक्षित है। विभाग और नगर पालिका समय-समय पर लोगों को सतर्क करती रही है, लेकिन अब सुरक्षा को लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी। नदी में मौजूद खतरनाक पत्थरों को हटाने और सुरक्षा गेट की व्यवस्था को और सख्त करने पर भी समीक्षा की जाएगी।”

    इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। और परिजनों से मिल उनका ढाढस बांधा।

    नदी की खूबसूरती के पीछे छिपा खतरा

    कन्हर नदी की लहरें जितनी मनमोहक हैं, उतनी ही खतरनाक भी। काशी भुइयां की यह घटना इस बात की सख्त चेतावनी है कि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन ने नदी किनारे किसी भी प्रकार की गतिविधि को सतर्कता के साथ करने की सख्त हिदायत दी है।

    ये भी पढ़िए………..

    पुलिस सुस्त-सीआईएसएफ चुस्त, 190 टन अवैध कोयला बरामद

    Post Views: 639
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleपुलिस सुस्त-सीआईएसएफ चुस्त, 190 टन अवैध कोयला बरामद
    Next Article कन्हर नदी की लहरों में समा गई जिंदगी, मछली पकड़ने गया काशी भुइयां मिला मृत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.