Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शनिवार को बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर भी सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, वनमण्डलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, जिला पंचातय उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, नगरपालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी योगाभ्यास किया। जिले से योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगाभ्यास…

Read More

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर सीएचसी अस्पताल में देर रात्रि घुसकर, मेडिकल स्टाफ को डराने धमकाने व हुड़दंग करने वाले तीन आरोपितों को रघुनाथनगर पुलिस ने बीते शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बलरामपुर पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रघुनाथनगर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृपाशंकर भगत (26 वर्ष) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 जून को देर रात्रि 10.21 बजे ग्राम रमेशपुर के तीन युवक कार से अस्पताल पहुंचे और बिना किसी को सूचित किए दवाखाना कक्ष में घुस गए। सभी दवाइयों को डस्टबीन…

Read More

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख तमाम अच्छी और बुरी खबरों के रूप में दर्ज है। सन 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान 01 जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया। मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु…

Read More

हजारीबाग। भारी बारिश के मद्देनजर 20 जून को भी हजारीबाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। रांची डीसी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल शामिल हैं। यह आदेश केजी से लेकर 12वीं तक के सभी क्लास के लिए लागू है। अगर कोई स्कूल इस आदेश को नहीं मानेगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची के द्वारा 17 जून को जारी विशेष बुलेटिन में हजारीबाग जिले के रेड जोन के अंतर्गत चिन्हित किया गया…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग गांव में गुरुवार सुबह एक मिट्टी का घर ढहने से महिला की मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चाईबासा शहर की दुर्दशा पर भाजपा नेताओं ने नगर परिषद और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। चक्रधरपुर प्रखंड की कुलीतोडांग पंचायत के कुलीतोडांग गांव में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे भारी बारिश के कारण गुरुवारी दोंगो (पति रंगिया दोंगो) का कच्चा मकान ढह गया।…

Read More

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलोल गांव के पास बनई नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल के बीच का हिस्सा टूट कर धंस गया। इससेे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह पुल राजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला है। साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम जाने के लिए सबसे आसान मार्ग यही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की स्थिति कई दिनों से जर्जर थी। इसके बावजूद उस पर भारी वाहनों का आवागमन जारी था। पिछले दो दिनों से भारी वर्षा से गुरुवार सुबह पुल के एक…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 24 जून तक बारिश होगी वहीं राज्य में रांची सहित आसपास के कई जिलों में हो रही भारी बारिश से आमजन जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रांची, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदग्गा, गुमला सहित कई जिलों में हो रही भारी से राजधानी रांची बिजली की स्थिती चरमरा गई है। कई मुहल्लों में बिजली कटने और लो वोल्टेज की समस्या रही। इन जगहों पर इतनी हुई बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 155.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही रांची में 47.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से बस्तर में पिछले 25 दिनों सेअटका मानसून रायपुर से होते हुए सरगुजा तक पहुंच गया है।मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सूरजपुर और बलरामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा 7 अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने चक्रवाती परिसंचरण और पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों…

Read More

रामगढ़। मौसम विभाग ने 72 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। रामगढ़ में पिछले 36 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से दामोदर और भैरवी नदी उफान पर है। इसके अलावा कई नदियों में भी अचानक पानी भर गया है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से नदी की तरफ नहीं जाने की अपील जारी की है। दामोदर में पानी इतना अधिक भर गया है की रजरप्पा में दो नदियों का संगम बन गया है। यहां दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर एक बराबर हो गया है। रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका दरबार में भी लगने वाले दुकानों…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नीट पेपर लीक मामले में रांची और पटना में छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह ईडी की टीम रांची के बरियातू और पटना के कई ठिकानों पर पहुंच कर तलाशी ले रही है। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के रिश्तेदार के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी नीट पेपर लीक मामले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की जा रही है। सीबीआई की ओर से दर्ज मामले के आधार पर ईसीआईआर तैयार करने के बाद ईडी ने यह कार्रवाई…

Read More