Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»पुलिस सुस्त-सीआईएसएफ चुस्त, 190 टन अवैध कोयला बरामद
    Jharkhand

    पुलिस सुस्त-सीआईएसएफ चुस्त, 190 टन अवैध कोयला बरामद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    धनबाद। सीआईएसएफ ने कोयला चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो दिनों के भीतर धनबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 190 टन अवैध कोयला जब्त किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धनबाद में किस कदर कोयले की लूट मची हुई है। वहीं, दूसरी ओर सीआईएसएफ जवानों की इस कार्रवाई से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है।

    धनबाद में इन दिनों कोयले का अवैध कारोबार खूब फल-फूल रहा है। कोयले के अवैध धंधेबाज धनबाद पुलिस की नाक के नीचे से कोयला टपा रहे हैं। आलम यह है कि धनबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से रोजाना हजारों टन कोयले की तस्करी की जा रही है। जबकि धनबाद पुलिस इस मामले में हाथ पर हाथ धरी बैठी है। वहीं इसी बीच सीआईएसएफ जवानों ने इन अवैध धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। सीआईएसएफ ने दो दिनों के भीतर धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र और तेतुलमारी थाना क्षेत्र में छापेमारी में करीब 190 टन अवैध कोयला जब्त किया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    केंदुआडीह थाना अंतर्गत कुसुंडा क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में सीआईएसएफ ने छापेमारी कर करीब 125 टन अवैध रूप से जमा किया गया कोयला जब्त किया है। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये से ज्यादा की बताई जा रही है। सीआईएसएफ ने जब्त कोयले को जेसीबी से हाइवा पर लोड कर बीसीसीएल के एनजीकेसी कोलियरी को सौंप दिया है। गोधर कोल डंप में करीब दो घंटे तक चली इस छापेमारी से पूरे बस्ती में हड़कंप मच गया। बस्ती के खुले मैदान में स्थानीय लोग अवैध रूप से ओसीपी, कोल डंप और ट्रांसपोर्टिंग वाहनों से कोयला एकत्र कर विभिन्न स्थानों पर जमा कर रहे थे।

    गौरतलब है कि इस इलाके में कोयला चोरी कर जीविकोपार्जन का कार्य वर्षों से चल रहा है। इस छापेमारी का नेतृत्व धनसार कैंप के कंपनी कमांडर पारस यादव और पोस्ट कमांडर शंभु कुमार कर रहे थे। इस कार्रवाई में सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम सहित बड़ी संख्या में जवान शामिल थे।

    वहीं दूसरी ओर तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह छह नम्बर के समीप कतरास क्षेत्र में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने 24 घंटे के भीतर दो बार छापेमारी कर उक्त स्थल से करीब 65 टन अवैध कोयला जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी से कोयले के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सीआईएसएफ ने जब्त कोयले को हाइवा ट्रक के माध्यम से कतरास क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंप दिया है। बताया जाता है कि पांडेडीह के छह नंबर बस्ती के समीप कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीदिह एकीकृत केशलपुर कोलयरी अंतर्गत आउटसोर्सिंग कम्पनी की परियोजना संचालित है।

    ये भी पढ़िए………….

    गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर

    Post Views: 409
    Previous Articleगोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर
    Next Article कन्हर नदी में मछली मारने गया युवक अब भी लापता, मंत्री नेताम बोले- सुरक्षा को लेकर बनाई जाएगी नई योजना
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026

    गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार

    September 7, 2026

    सदर अस्पताल में चोरी की फिराक में था संदिग्ध, पुलिस ने पकड़ा तो खुला बाइक चोरी के बड़े गिरोह का राज, 7 गिरफ्तार

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.