- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पलामू। गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी संग डांस करते हुए रील बनाना हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद थाना प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में वर्दी की गरिमा और अनुशासन भंग होने की पुष्टि के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया है। इधर, प्रशासनिक स्तर…
पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजित पवार चुनावी रैली के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार छह लोगों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीजीसीए ने की है। जानकारी के अनुसार, अजित पवार बुधवार सुबह चुनावी रैली के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए। तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के समय सुबह नौ बजे यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही फायर…
रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार काे राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि झारखंड के 48 नगर निकायों (9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत) में 23 फरवरी को चुनाव होंगे। वहीं मतगणना 27 फरवरी को होगी। उन्हाेंने बताया कि 28 जनवरी से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नॉमिनेशन करने की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक रहेगी। नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख छह फरवरी हैं। वहीं सात फरवरी को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वोटिंग सात से पांच बजे तक…
बलरामपुर। ऑफबीट न्यूज में प्रकाशित खबर के बाद रामानुजगंज पुलिस ने जनसुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। बुलेट मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को रामानुजगंज पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त किया और वाहन चालक पर 5 हजार रुपये का चालान काटा। थाना रामानुजगंज क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक JH 03 P 2022 के चालक मोहम्मद अंसार पिता असलम अंसारी,…
बलरामपुर। देश की आज़ादी, एकता और संप्रभुता का प्रतीक 77वां गणतंत्र दिवस बलरामपुर जिले में पूरे गौरव, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शासन-प्रशासन, पुलिस बल, स्कूली छात्र-छात्राएं और आमजन देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम की हर कड़ी राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की मिसाल बनी। आपको बता दें, भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर बलरामपुर जिले के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिले की प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बतौर मुख्य…
नई दिल्ली/रांची। आदिवासी अस्मिता, संघर्ष और सामाजिक न्याय की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को देश ने उनके जीवन संघर्ष का बड़ा सम्मान दिया है। राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। लोक कल्याण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह सम्मान प्रदान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा करते हुए इस सूची में दिशोम गुरु का नाम शामिल किया। संघर्ष से नेतृत्व तक का सफर शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा। महज…
रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए जुमार नदी के तट पर 31 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। संस्था के सदस्यों ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) स्थित शवगृह से अज्ञात शवों को विधिवत पैक कर जुमार नदी तट पर पहुंचाया और वहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के उपरांत अंतिम अरदास आशीष भाटिया द्वारा की गई। प्रवीण लोहिया ने इस मौके पर बताया कि मुक्ति संस्था निरंतर सामाजिक दायित्व…
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत उडूमूडू गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो रविवार सुबह पथराव की घटना में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियातन गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।…
जीपीएम। छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक और तस्वीर सामने आई है। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के एक आदिवासी गांव में सामाजिक ठेकेदार बन बैठे लोगों ने प्रेम संबंध के शक में एक बेसहारा विधवा महिला को ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। महिला को भीड़ के बीच अपमानित किया गया, बेरहमी से पीटा गया और पूरे गांव में घुमाकर सार्वजनिक तमाशा बनाया गया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर उबाल ला रहा है। प्रेम संबंध के शक में टूट पड़ी भीड़, कानून को हाथ में लिया यह सनसनीखेज घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की…
कोरिया। छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक आयोजनों की आड़ में फूहड़ता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गरियाबंद और सूरजपुर में सामने आए आपत्तिजनक कार्यक्रमों के बाद अब कोरिया जिले से एक और शर्मनाक मामला उजागर हुआ है, जहां फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान खुलेआम फिल्मी धुनों पर अश्लील नृत्य हुआ और सरकारी जिम्मेदारी संभालने वाला कर्मचारी मंच के सामने नोट उड़ाता नजर आया। वीडियो सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल सख्त कदम उठाया गया। फुटबॉल फाइनल के बाद बदला माहौल, स्कूल परिसर बना तमाशे का अड्डा कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत एक…