Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची के नगड़ी में प्रस्तावित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-02 (रिम्स-2) के लिए अधिग्रहित भूमि को लेकर रविवार को प्रशासन और आंदोलकारियों के बीच टकराव हो गया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें आंसू गैस के गोले और लाठियां चलीं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। रांची जिले के कांके अंचल अंतर्गत नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 की जमीन को प्रशासन ने चारों ओर से घेर रखा था। हर सड़क पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। शहर के सभी रास्तों में कड़ी निगरानी थी। भारी पुलिस बल की तैनाती थी। बावजूद इसके आंदोलनकारी किसान रिम्स 2…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले की पुलिस ने जमीन विवाद में लाठी डंडे से पीड़ित को मारने व गाली गलौच के आरोप में उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिले से नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है।  पुलिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 11 अगस्त को सनवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत तालकेश्वरपुर निवासी रामसाय गोड़ ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि, 11 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत की जुताई कर रहा था। उसी समय उत्तरप्रदेश के सोनभद्र…

Read More

रांची। झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और आसपास के प्रसिद्ध जलप्रपातों का जलस्तर बढ़ गया है। सभी जलप्रपात उफान पर है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। झारखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। जलधाराओं का प्रबल वेग और चट्टानों से टकराती लहरें जहां प्राकृतिक सौंदर्य का मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं यह पर्यटकों के लिए गंभीर खतरे का कारण भी बन सकती है। प्रशासन ने रविवार को…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के चंदवा में 205 मिमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ और दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक राज्य के विभिन्न जिलों में कहीं भारी, तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गयी है। इसे लेकर…

Read More

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन को उनके रांची के लालपुर स्थित आवास में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह कार्रवाई नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) के जरिये किया गया है। दरअसल, चंपाई सोरेन प्रस्तावित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान-2 (रिम्स-2) की जमीन विवाद को लेकर रविवार को नगड़ी में हल चलाने वाले थे। जहां हजारों की संख्या में लोग प्रदर्शन के लिए आने वाले हैं। लेकिन वे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते उसके पहले ही उन्हें उनके निवास से बाहर जाने से रोक दिया गया है। चंपाई सोरेन ने इस बात की…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गौ तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए जिले की पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। गौ तस्करी के एक मामले में फरार चल मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को पुलिस ने झारखंड के रंका से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पशु विक्रेता, दलाल, परिवहनकर्ता, व्यापारी और सहयोगी संहित बलरामपुर पुलिस ने कुल नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें की गिरफ्तारी पशु तस्कराें के हाैसले पस्त हाे रहे है। बलरामपुर पुलिस ने आज शनिवार काे बताया कि, 4 मई काे बलरामपुर थाना को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झारखंड के…

Read More

रांची। विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से सूर्य नारायण हांसदा के फर्जी इनकाउंटर के खिलाफ शनिवार को राजभवन के पास आक्रोश मार्च निकाला गया। मौके पर आदिवासी संगठनों ने राज्‍यपाल को ज्ञापन सौपकर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस अवसर पर सभी सदस्‍यों ने सरकार और सिस्‍टम के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उपस्थित लोगों ने पुलिस शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सूर्या के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। मौके पर ‍केन्द्रीय सरना समिति के महासचिव महादेव टोप्पो ने कहा कि गोड्डा में आदिवासी नेता सूर्यनारायण हांसदा का फर्जी एनकाउंटर किया गया। यह किसी भी…

Read More

रांची। रांची की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस से भारी मात्रा में जाली नोट बरामद किया है। बरामद नोट दो करोड़ रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सह रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से आने वाली एक बस से बड़े पैमाने पर जाली नोट लाया जा रहा है।…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती कॉलेज में आज शनिवार को साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा एवं नशामुक्ति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, प्रचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह, महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी, व्याख्यातागण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। उसके उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने बतौर मूख्य वक्ता उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते…

Read More

रांची। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर बने निम्न दबाव की वजह से पिछले दो दिनों से झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। राज्य के चतरा, रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा और लातेहार सहित कई जिलों में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर हैं, सड़कों पर पानी भर गया है और शहरी क्षेत्र के निचले इलाके में पानी भरने से लोगों के घर में पानी घुस गया है। रांची के पंचशीलनगर, हिन्दपीढ़ी, मोराबादी और कोकर सहित कई मुहल्ले में बारिश का पानी लोगों के घर में…

Read More