- फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले में झाड़फूंक और अवैध इलाज से जुड़े मामलों पर ऑफबीट न्यूज द्वारा खबरें प्रकाशित किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रशासनिक स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर (492002) से जारी हुआ है। जारी आदेश के अनुसार, जिला बलरामपुर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह (ईएनटी विशेषज्ञ) को उनके वर्तमान प्रभार से हटाकर सूरजपुर चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं सूरजपुर जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार सिंह को जिला बलरामपुर का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं…
रायगढ़ आंदोलन मामला : महिला आरक्षक से अभद्रता केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी हिरासत में
रायगढ़, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में हुए एक विरोध प्रदर्शन ने कानून व्यवस्था और मानव गरिमा दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोयला परियोजना के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन हिंसा और अमानवीय कृत्य में बदल गया, जिसकी गूंज अब पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल पॉवर लिमिटेड की कोयला खदान के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ की गई बर्बरता के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक कुल छह लोगों को हिरासत में…
नई दिल्ली। हिंदी डिजिटल पत्रकारिता को नई पहचान देने वाले एक चर्चित चेहरे ने बड़ा कदम उठाया है। जिस शख्स ने कंटेंट और संवाद की भाषा बदली, उसी ने अब अपने सफर को एक ठहराव देकर नई राह की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, हिंदी डिजिटल मीडिया को मजबूत आधार देने वाले पत्रकार Saurabh Dwivedi ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे लल्लनटॉप और India Today Group में संपादकीय जिम्मेदारियों से औपचारिक रूप से अलग हो चुके हैं। प्रबंधन की ओर से उनके इस्तीफे को स्वीकार कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ कार्यमुक्त कर…
नई दिल्ली। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सामने आई गड़बड़ियों ने अब क्रिकेट जगत तक हलचल मचा दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से जुड़े फॉर्म में तकनीकी अनियमितताएं पाई गई हैं। इन्हीं गड़बड़ियों के आधार पर दोनों को असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। बताया जा…
बलरामपुर। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पारदर्शी और निष्पक्ष धान खरीदी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय सीमाओं से लेकर चेक पोस्टों तक चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसका असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रशासन की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक जिले में 121 प्रकरणों में 14,282.09 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 67 चार पहिया और 10 दोपहिया सहित कुल 77 वाहनों को जब्त किया गया है।…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों की तलाश तेज करने के लिए रांची पुलिस ने उनकी जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने दोनों बच्चों की तस्वीरों और इनाम की घोषणा के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए हैं। बताया गया है कि बच्चे 02 जनवरी की दोपसहर से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। बच्चों…
बलरामपुर। रामानुजगंज में झाड़फूंक, तंत्र-मंत्र और अवैध दवाओं के सहारे वर्षों से चल रहे अंधविश्वास के संगठित खेल पर जब मीडिया ने सवाल उठाए, तो तथाकथित ‘बाबा’ की घबराहट सामने आ गई। खबर प्रकाशित होते ही बाबा ने किसी कार्रवाई से पहले ही अपने अवैध ठिकाने को समेट लिया। यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि अंधविश्वास का यह कारोबार पूरी तरह संगठित और सचेत तरीके से संचालित किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, खबर छपने के दूसरे ही दिन सुबह करीब चार बजे बाबा ने एक ट्रक मंगवाया और नगर के व्यस्तम मार्ग पर स्थित दुकान से आयुर्वेदिक…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सोमवार को शीतलहर और घने कोहरे ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सुबह से ही क्षेत्र कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा, जिससे सूर्य के दर्शन नहीं हो सके और तापमान में आई गिरावट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर साफ दिखाई दिया। लोग सुबह से ही अलाव तापते नजर आए, वहीं ठंड के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी अपेक्षाकृत कम रही। घने कोहरे के चलते दृश्यता घटने से वाहन चालकों…
रांची। झारखंड में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने केजी से लेकर कक्षा 12वी तक के सभी कक्षाएं दाे दिन बंद रखने का निर्ण कर दी है। इस दौरान 11 और 12 की कक्षाओं की हाेने वाली परीक्षाओं के संबंध में विद्यालय अपने विवेक अनुसार काेई निर्णय कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड (रांची) के विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में अगले दिनाें में भारी ठंड एवं शीतलहर रहेगी। इसके दाैरान रांची जिले काे येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया…
बलरामपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड में विवाद गहराता नजर आ रहा है। धनेशपुर से आश्रित ग्राम छुराकोना तक निर्माणाधीन सड़क की सतह झाड़ू लगाने भर से उखड़ने के आरोपों के बाद अब जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आया है। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस डामर एवं सीसी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता…
