Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Jharkhand: सरकार के खिलाफ सचिवालय घेराव कल, पूरे इलाके में बैरिकेटिंग
    Crime

    Jharkhand: सरकार के खिलाफ सचिवालय घेराव कल, पूरे इलाके में बैरिकेटिंग

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 10, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची: झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने कल 11 अप्रैल यानी मंगलवार को सचिवालय घेराव का निर्णय लिया है। इस सिलसिले में पार्टी की ओर से प्रदेश व्यापी तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी की माने तो राज्य भर से आए 3 लाख कार्यकर्ता सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पार्टी की ओर से एक नारा लगाया गया है जिसके तहत कहा गया है-‘हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ’। सचिवालय घेराव कार्यक्रम में आम जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को पार्टी के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय से प्रचार वाहन रवाना किया गया।

    इस मौके पर रघुवर दास ने कहा कि साढे 3 साल के कार्यकाल में वर्तमान राज्य सरकार ने झारखंड की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिसके कारण बहुसंख्यक समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। वृद्धा पेंशन से लेकर पीएम आवास योजना तक में भ्रष्टाचार का बोलबाला देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में छोटे से बड़े अधिकारी तक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। रघुवर दास ने कहा कि 3 वर्षों तक लगातार विपक्ष ने राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन किया है इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा। रघुवर दास ने कहा कि मंगलवार को सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि राज्य सरकार के निकम्मेपन से जनता ऊब चुकी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तीन लाख लोग कार्यक्रम में होंगे शामिल

    भाजपा की ओर से आहूत सचिवालय घेराव कार्यक्रम में राज्य भर से तीन लाख लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है। इसके लिए पार्टी ने सभी जिलों में पहले से ही तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ माने जाने वाले संताल परगना से भी तैयारियों को मजबूती दी है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की माने तो संताल परगना के 25 हजार लोग रांची में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि गोंडा रांची इंटरसिटी,दुमका रांची इंटरसिटी, वनांचल एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से संताल परगना के लोग मंगलवार सुबह रांची पहुंचने वाले हैं। निशिकांत दुबे ने बताया कि अलग-अलग ट्रेनों के अलावा बड़ी संख्या में लोग बस और छोटे-छोटे निजी वाहनों से भी रांची के कार्यक्रम में हिस्सेदारी लेने के लिए तैयार हैं।

    घेराव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर

    बीजेपी की ओर से आहूत सचिवालय घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर देखी जा रही हैं। रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकत्र होंगे। वहां से गोल चक्कर होते हुए सचिवालय घेराव का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। पार्टी के कार्यक्रम को देखते हुए और आम लोगों की बड़ी भागीदारी के मद्देनजर प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। धुर्वा गोल चक्कर से लेकर प्रोजेक्ट भवन यानी सचिवालय तक जगह-जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर स्मार्ट सिटी जाने वाले रास्तों में भी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि घेराव करने वालों को सचिवालय तक जाने से रोका जा सके।

    ये भी पढ़िए…..

    Koderma: पिपराडीह रेलवे स्टेशन में निः शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन, बढ़-चढ़कर लोग ले रहे हिस्सा

    Post Views: 624
    Jharkhand News Offbeat News Sachivalaya Gherav
    Previous ArticleKoderma: पिपराडीह रेलवे स्टेशन में निः शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन, बढ़-चढ़कर लोग ले रहे हिस्सा
    Next Article Balrampur: जिले में दिखा बंद का असर, सड़कें रही सूनी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.