Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    Chhattisgarh

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    कभी इलाज का प्रमुख केंद्र था यह अस्पताल, आज किशोर न्यायालय संचालित; रखरखाव के अभाव में इमारत के कई हिस्से हो रहे जर्जर
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeySeptember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज शहर की पहचान केवल कन्हर नदी, मंदिरों और सीमावर्ती बाजार से नहीं है। शहर के भीतर आज भी ऐसी कई ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं, जो इसके पुराने इतिहास की कहानी कहती हैं। इन्हीं में से एक है थाना रोड में 1934 में बनाया गया पुराना अस्पताल भवन। करीब 92 वर्ष पुरानी यह इमारत आज भी मजबूती से खड़ी है। हालांकि रखरखाव के अभाव में अब इसके कई हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है।

    रामानुजगंज को बसाने का श्रेय तत्कालीन सरगुजा स्टेट के महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव को दिया जाता है। बताया जाता है कि पहले यह क्षेत्र बोहला के नाम से जाना जाता था। महाराजा ने यहां लोगों को बसाया, बाजार विकसित कराया और उनके नाम पर यह शहर रामानुजगंज कहलाया। आजादी से 13 वर्ष पहले वर्ष 1934 में उन्होंने यहां अस्पताल का निर्माण कराया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अस्पताल की इमारत का डिजाइन पंडित चंद्र शेखर शर्मा, सीई, स्टेट इंजीनियर, सरगुजा स्टेट ने तैयार किया था। इसका निर्माण मैसर्स हीरालाल एंड ब्रदर्स, इंजीनियर, बिल्डर्स एंड स्टेट कॉन्ट्रैक्टर्स, सरगुजा स्टेट ने किया था। करीब 92 वर्ष बाद भी यह भवन अपने मूल स्वरूप में मौजूद है। वर्तमान में इसी भवन में किशोर न्यायालय संचालित किया जा रहा है।

    बारिश में छत से टपकता है पानी

    पुरानी इमारत आज भी मजबूत है, लेकिन समय के साथ इसमें रखरखाव की जरूरत बढ़ गई है। बारिश के मौसम में भवन की छत से कई जगह पानी टपकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत और संरक्षण किया जाए तो यह ऐतिहासिक इमारत आने वाले लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है।

    नगर के वयोवृद्ध निवासी सुभाष जायसवाल बताते हैं कि जब रामानुजगंज में आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं, तब यहां अस्पताल हुआ करता था। उनके अनुसार महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव ने वर्ष 1934 में अस्पताल बनवाया था। अस्पताल में अच्छे डॉक्टर सेवा देते थे और मरीजों के रहने की भी व्यवस्था थी। उनके मुताबिक आजादी से पहले ही रामानुजगंज को अस्पताल जैसी सुविधा मिलना उस समय के लिए बड़ी बात थी।

    सुभाष जायसवाल बताते हैं कि अस्पताल के सामने महारानी बृजेश्वरी हाई स्कूल था। उन्होंने इसी स्कूल में दूसरी कक्षा से मैट्रिक तक पढ़ाई की। उनके अनुसार उस समय रामानुजगंज थाना, अस्पताल और स्कूल इसी क्षेत्र में प्रमुख इमारतें थीं। आज पुराने स्कूल भवन की जगह नया स्कूल बन चुका है, लेकिन अस्पताल की पुरानी इमारत अब भी मौजूद है।

    मंदिरों से भी जुड़ा है इतिहास

    सुभाष जायसवाल के अनुसार महाराजा रामानुज शरण सिंहदेव धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उन्होंने रामानुजगंज में मां महामाया मंदिर और राम मंदिर की स्थापना भी कराई थी। दोनों मंदिर कन्हर नदी के तट के पास आज भी लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इस तरह अस्पताल के साथ शहर के मंदिर और अन्य पुरानी इमारतें रामानुजगंज के शुरुआती इतिहास से जुड़ी हुई हैं।

    निर्माण करने वाले परिवार की भी अपनी कहानी

    पुराने अस्पताल के निर्माण से जुड़ी एक और महत्वपूर्ण जानकारी चौधरी हीरालाल के परिवार से सामने आती है। चौधरी हीरालाल के छोटे भाई के पोते दिनेश गुप्ता बताते हैं कि पुराने अस्पताल का निर्माण उनके दादाजी की फर्म हीरालाल एंड ब्रदर्स ने कराया था। उनके अनुसार रामानुजगंज का पुराना थाना भवन भी इसी फर्म ने बनाया था और दोनों इमारतों का निर्माण करीब 1934 के आसपास हुआ था।

    दिनेश गुप्ता के अनुसार उनके दादाजी चौधरी हीरालाल सरगुजा स्टेट के स्टेट कॉन्ट्रैक्टर थे। परिवार में चार भाई थे। सबसे बड़े चौधरी हीरालाल, दूसरे चौधरी जवाहरलाल, तीसरे मोतीलाल और सबसे छोटे चौधरी मोहरलाल थे। मोतीलाल सरगुजा स्टेट के खजांची और चौधरी मोहरलाल स्टेट के तहसीलदार थे।

    आज जब कई नई इमारतें निर्माण के कुछ वर्षों में ही मरम्मत मांगने लगती हैं, तब करीब 92 वर्ष पुरानी यह इमारत अपने आप में पुराने समय की निर्माण तकनीक और मजबूती का उदाहरण है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस भवन को केवल एक सरकारी इमारत के रूप में न देखे, बल्कि रामानुजगंज के इतिहास से जुड़ी धरोहर के रूप में इसका संरक्षण करे। समय पर मरम्मत और उचित रखरखाव से इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें………

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Post Views: 33
    Balrampur Balrampur News Chhattisgarh News Heritage Building Historical Building Old Hospital Ramanuj Sharan Singhdev Ramanujganj Ramanujganj History Surguja State
    Previous Articleगिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026

    रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो

    September 23, 2026

    छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम

    September 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.