Browsing: Latest Chhattisgarh News

बलरामपुर जिले के बनापति और धमनी के बीच बाकी नदी पर 255.60 लाख रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। दशहरा की नवमी पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पुल और पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया। पुल बनने से दोनों गांवों के बीच की दूरी करीब 8 किलोमीटर कम होगी और 10 से 12 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मंत्री ने रामानुजगंज-वाड्रफनगर और रामानुजगंज-सनावल मुख्य मार्गों पर भी जल्द डामरीकरण शुरू होने की बात कही।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से झारखंड के 14 वर्षीय किशोर इरशाद अंसारी की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था। सोमवार दोपहर दो चचेरे भाइयों के साथ नदी में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। करीब तीन बजे किशोर का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति हासिल करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दसवें आरोपित विष्णु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में पहले ही नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कूटरचित अंकसूची और अन्य दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति हासिल करने के आरोपों की जांच जारी है।