Browsing: Ramanujganj Municipality

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित मां महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय का नाम लिखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडेय, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह और समाजसेवियों ने इसका विरोध करते हुए गुरुवार को रंग से लिखे कार्यालय के नाम को मिटा दिया। उनका कहना है कि मंदिर परिसर के अतिरिक्त कमरे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए सार्वजनिक उपयोग में आते रहे हैं।

रामानुजगंज में छठ महापर्व को लेकर नगर पालिका और छठ पूजा समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कन्हर नदी घाट सहित शहर के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहुंच मार्ग, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पर्व के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।