Browsing: Balrampur News

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आशाराम बापू की पुस्तक ‘संस्कार सरिता’ बांटने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार प्रजापति को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह दुललेश्वर सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, विभाग के आदेश में कार्रवाई का आधार विद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों तथा जांच समिति की अनुशंसा को बताया गया है।

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में गुरुवार, 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बलरामपुर जिले के चिरई-जशवंतपुर गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से वर्चुअली कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान उन्होंने तीन घोषणाओं के साथ जिले को 202 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। समारोह में कुपोषित बच्चों के लिए ‘बालभोग’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई।

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आशाराम बापू की पुस्तक ‘संस्कार सरिता’ विद्यार्थियों को बांटे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। बच्चों के घर किताब लेकर पहुंचने के बाद अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से शिकायत की। परिजनों ने स्कूल में किसी व्यक्ति विशेष की पुस्तक बांटने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

अर्नब चक्रवात का असर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। बुधवार सुबह से बलरामपुर जिले में बादल छाए रहे और कई जगह बारिश हुई। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना जताई है। इसका असर खेती-किसानी पर पड़ सकता है, ऐसे में किसानों को कटी फसल और खेतों में रखी उपज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

बलरामपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुशील शांडिल्य (26), निवासी धंधापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक इंडेन गैस गोदाम और जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थीं। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।

बलरामपुर जिले के चलगली स्थित आनंद हीरो शोरूम के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट के दोपहिया वाहन बेचने के मामले में विभाग ने शोरूम के पांच वाहनों को ऑनलाइन ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब इन वाहनों का पंजीयन तब तक नहीं हो सकेगा, जब तक संबंधित डीलर परिवहन विभाग से वैध ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं कर लेता। विभाग ने इसे मोटर यान अधिनियम, 1988 का उल्लंघन माना है।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के भनौरा में टमाटर से भरा पिकअप वाहन पलटने के बाद सड़क किनारे टमाटर बिखर गए। देखते ही देखते आसपास के लोग झोले और बोरियां लेकर टमाटर समेटने पहुंच गए। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने भीड़ हटाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे करवाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बलरामपुर जिले के जामवंतपुर करमाटांड़ में जनजाति समाज की ओर से पारंपरिक करमा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने करम पेड़ और प्रकृति की पूजा की। मांदर की थाप पर पारंपरिक करमा गीत गूंजे और महिला-पुरुषों ने उत्साह के साथ सामूहिक नृत्य किया। आयोजन में बलरामपुर के शंकरगढ़, कुसमी, चांदो, वाड्रफनगर के साथ जशपुर और अंबिकापुर से भी लोग शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना को देखते हुए बलरामपुर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने राजस्व अमले और आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी, कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और राहत-बचाव की तैयारी पूरी करने को कहा गया है। प्रशासन ने नागरिकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 07831-273002 भी जारी किया है।