Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»स्वास्थ्य सचिव की खिदमत में लगा रहा प्रशासनिक महकमा, अस्पताल गेट के बाहर महिला का हो गया प्रसव, नवजात की चली गई जान
    Crime

    स्वास्थ्य सचिव की खिदमत में लगा रहा प्रशासनिक महकमा, अस्पताल गेट के बाहर महिला का हो गया प्रसव, नवजात की चली गई जान

    स्वास्थ्य सचिव से घटना छिपाने के लिए आनन-फानन में प्रसूति को कर लिया भर्ती मामले से अनजान, तामझाम में अस्पताल का निरीक्षण करते रहे मुख्य सचिव
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 3, 2022Updated:November 3, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग. हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निरीक्षण के लिए बुधवार को आए स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह की खिदमत में पूरा प्रशासनिक महकमा लगा रहा, वहीं अस्पताल गेट के बाहर महिला का प्रसव हो गया और नवजात की जान चली गई. दरअसल स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के दौरान अस्पतालकर्मियों ने सभी को गेट के बाहर ही रोक दिया. उसमें एक महिला प्रसूति कटकमदाग स्थित कूद निवासी नुसरत परवीन भी थी. वह प्रसव के लिए परिजनों के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज आयी थी. उसे भी गेट के बाहर रोक दिया गया. महिला दर्द से छटपटाती और चिल्लाती रही. परिजन बदहवास होकर अस्पतालकर्मियों से गेट खोलने के लिए विनती-मन्नत करते रहे. लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला और अंदर जाने नहीं दिया. इसी बीच गेट के पास महिला का प्रसव हो गया और नवजात जमीन पर गिर गया. बच्चे की वहीं मौत हो गई. उसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया. फिर महिला को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया ताकि स्वास्थ्य सचिव को इसकी जानकारी नहीं हो पाए. इस दौरान स्वास्थ्य सचिव अस्पताल कैंपस में ही तामझाम के बीच प्रशासनिक और अस्पताल के अधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते रहे. इतनी बड़ी घटना की उन्हें भनक तक नहीं लगने दिया गया.

    घटना ने खोल दी हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था की पोल

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जहां कुछ मिनट पहले स्वास्थ्य सचिव हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 100 में 75 नंबर दे रहे थे, वहीं इस घटना ने व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी. इस बारे में पीड़िता के पति नौशाद आलम ने कहा कि उनकी पत्नी नुसरत परवीन को अगर तुरंत भर्ती ले लिया जाता, तो उनके बच्चे की जान बच जाती. अस्पतालकर्मियों की लापरवाही की वजह से उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया. उनका बच्चा कौन लौटाएगा. उनका तो घर-संसार उजड़ गया. इस मामले में स्वास्थ्य सचिव को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो.

    लिखित शिकायत मिलने पर करेंगे जांच : स्वास्थ्य सचिव

    इस घटना के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच करेंगे. यह अच्छी बात नहीं है.

    घटना का जिम्मेवार कौन, बताएं स्वास्थ्य सचिव : मनीष जायसवाल

    हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की व्यवस्था पर लगातार सवाल उठाने वाले सदर विधायक मनीष जायसवाल ने एक निजी अखबार से बात करते हुए कहा कि मानवीय संवेदना से जुड़ी इतनी बड़ी घटना का जिम्मेवार कौन है, स्वास्थ्य सचिव जवाब दें. इससे बड़ी खराब व्यवस्था और क्या हो सकती है. उसके बाद भी इसे 100 में 75 अंक देना कितना उचित है, यह अवाम ही बताए. इस अस्पताल की व्यवस्था 25 अंक के लायक भी नहीं है. सचिव के आने के पहले अस्पताल में जो कॉस्मेटिक रूप से तैयारी, ड्रामा और तामझाम किए गए, क्या आगे ऐसी ही सफाई, मरीजों के इलाज के प्रति संजीदगी और सुविधाएं आगे बहाल रहेंगी, इस मुद्दे पर सचिव को बोलने की जरूरत है. इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं और अस्पताल प्रशासन अपनी किरकिरी करा चुका है. यहां तो मुर्दों को भी पोस्टमार्टम के लिए घंटों इंतजार कराया जाता है. छठ पूजा के दिन भी सात घंटे महिला को भर्ती नहीं किया गया और नवजात की मौत हो गई. कुछ दिन पहले बच्चा वार्ड में भी लापरवाही की गई, जिस मामले में उन्होंने प्राथमिकी कराई है. इस अस्पताल में न डॉक्टर है और न संसाधन, भगवान भरोसे मरीजों का इलाज चल रहा है.

    Post Views: 430
    Crime News Hazaribag News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकब्रिस्तान में प्रार्थना सभा : ईसाई समुदाय के लोगों ने दिवंगत पूर्वजों को किया याद मिस्सा पूजा के बाद कब्र पर मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर की प्रार्थना
    Next Article पाकिस्तान में इमरान खान पर कातिलाना हमला, पूर्व प्रधानमंत्री के पैर में लगी गोली, एक सांसद समेत 4 घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.