Browsing: Crime News

झारखंड के लोहरदगा में समाचार संकलन के दौरान पत्रकार आनंद कुमार सोनी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 27 अक्टूबर की दोपहर करीब पौने तीन बजे निंगनी गांव के सती बांध बच्चा मसना के पास की बताई गई है। पत्रकार का आरोप है कि अवैध जुए के कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटाने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपितों की गिरफ्तारी, मेडिकल जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

पलामू के पाण्डु थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या के विरोध में उनके मायके पक्ष के लोगों और ग्रामीणों ने आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची के आधार पर नियुक्ति हासिल करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दसवें आरोपित विष्णु यादव को गिरफ्तार किया है। उसे 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में पहले ही नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कूटरचित अंकसूची और अन्य दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति हासिल करने के आरोपों की जांच जारी है।

रांची। रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक बहू द्वारा अपने ससुर की कथित तौर पर हत्या…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिता की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है।…

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में झपटमारी की अजीबो गरीब घटना आज शुक्रवार को घटी है। आरोपितों ने किसान पर मोमोज…