Browsing: Compensation Demand

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अर्नब चक्रवात के असर से हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है। वहीं, पानी में भीगने और लगातार नमी के कारण धान की बालियों में अंकुर निकलने लगे हैं। किसानों का कहना है कि कई महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया, लेकिन अब तक खेतों में नुकसान का सर्वे करने अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। कृषि विभाग ने एक-दो दिनों में नुकसान की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई है।