Browsing: Karra Torpa Road

खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह रेलवे फाटक के पास सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।