
पटना, अनिल मिश्र। बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मालवी को सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसी दिन उन्हें संबंधित अदालत से जमानत मिल गई।
जानकारी के अनुसार, वीणा मालवी ने सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटना पुलिस ने वर्ष 2009 के एक मामले में जारी वारंट के आधार पर उन्हें जिला समाहरणालय परिसर के बाहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति रही।
गिरफ्तारी के समय वीणा मालवी ने कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, वीणा मालवी के खिलाफ वर्ष 2009 के कांड संख्या 837/2009 में न्यायालय से वारंट जारी था। इसके अलावा उनके खिलाफ वर्ष 2016 में फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़ा एक मामला भी दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने वर्ष 2009 के मामले में उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद उन्हें राहत मिल गई।
इसे भी पढ़ें…..
https://offbeatnews.in/hazaribaghs-star-shines-in-paris-virendra-vikram-included-among-20-selected-young-lawyers-of-the-world/

