Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र मेरू में लगा रोजगार मेला, नियुक्ति पत्र पाकर 254 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे
    Offbeat

    बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र मेरू में लगा रोजगार मेला, नियुक्ति पत्र पाकर 254 छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

    पीएम मोदी के कदम का किया स्वागत और जताया आभार, 2047 तक विकसित भारत बनाने में इन युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : अन्नपूर्णा देवी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 22, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग : हजारीबाग के मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाकर 254 छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे. केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी को नियुक्ति पत्र दिया. इनमें बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, बोकारो स्टील प्लांट, रेलवे, एम्स, आसाम राइफल्स और बैंक के लाभार्थी शामिल थे.

    नियुक्ति पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला. छात्रों का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज हम लोग रोजगार पा रहे हैं. पिछले कई सालों से हम लोग विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुए थे. लेकिन परिणाम सामने नहीं आ रहा था. आज हम लोगों को सीधा रोजगार मिल गया. ऐसे में हम अपने परिवार का ख्याल तो रख ही पाएंगे, दूसरी ओर देश सेवा भी कर पाएंगे. प्रधानमंत्री के इस कदम का हम लोग खुले दिल से स्वागत करते हैं और उनके प्रति आभार भी प्रकट करते हैं.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि देश के युवाओं को उनके हाथों में नियुक्ति पत्र मिल रहा है. 2047 तक विकसित भारत बनाने में इन युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. ऐसे में युवाओं की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है. आज नियुक्ति पत्र पाकर युवक-युवतियां आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं.

    इस रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार मेले में सभी नए नियुक्तियों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल-ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स लांच किया.

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र देने का ये अभियान ऐसे ही अनवरत जारी रहेगा. भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं. अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है.

    कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जेपी भाई पटेल, बरही के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज कुमार यादव, जिला परिषद के अध्यक्ष उमेश मेहता, नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की, बीएसएफ के महानिरीक्षक पीएस बैस समेत कई लोग मौजूद थे.

    Post Views: 380
    Hazaribag News Rojgar Mela
    Previous Articleहजारीबाग में स्वाधार गृह के गार्ड को बंधक बना चार नाबालिग समेत सात युवतियां फरार
    Next Article नहीं रहे जूना अखाड़ा के नागा संन्यासी संत बालकपुरी, मां काली आश्रम चानो में दी गई समाधि
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.