Author: Vishnu Pandey

विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बड़ा बस हादसा हो गया। अंबिकापुर से रामानुजगंज आ रही अंबिका यात्री बस रामानुजगंज स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में स्कूली बच्चों समेत तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रामानुजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। टक्कर के बाद…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। अंबिकापुर से रामानुजगंज आ रही अंबिका यात्री बस आज बुधवार को एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। रामानुजगंज आईटीआई कॉलेज के पास बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में जारी है। जानकारी अनुसार, अंबिकापुर से रामानुजगंज की ओर जा रही अंबिका बस बुधवार सुबह करीब 11 बजे रामानुजगंज आईटीआई कॉलेज के एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में कानून और यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नाबालिग युवक बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को अवैध रूप से मोडिफाई कर पटाखे जैसी तेज आवाज निकाल रहे हैं। यह शोर न सिर्फ आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, बल्कि हृदय रोगियों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा कर रहा है। कार्रवाई में देरी के कारण ऐसे युवकों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रामानुजगंज नगर में इन दिनों बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने का चलन बढ़ता जा रहा है।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बसंत पंचमी की दस्तक के साथ ही बलरामपुर जिले में श्रद्धा, आस्था और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। 23 जनवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बाजारों से लेकर मोहल्लों तक खासा उत्साह है। खासकर मां सरस्वती की प्रतिमाओं को लेकर मूर्तिकारों के यहां अभूतपूर्व चहल-पहल है, जो इस बार पिछले वर्षों के मुकाबले कहीं अधिक दिखाई दे रही है। बलरामपुर जिले में बसंत पंचमी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। ओरसा घाटी कोई हादसा नहीं, अक्षम्य गुनाह है। पूरी व्यवस्था को सूक्ष्मता से खंगालें, तो इसमें सीधे तौर पर गैर इरादतन हत्या का सार छिपा है। आखिर किस वजह से 10 घरों के चिराग एक साथ बुझ गए और इस गुनाह के गुनाहगार कौन हैं, यह सबसे बड़ा सवाल है। इसके लिए तह तक जाने की जरूरत है कि कैसे स्कूल बस को यात्री वाहन बना लिया गया और सीटों से कहीं अधिक यात्रियों को उस पर सवार कर लिया। फिर कैसे ब्रेक फेल हो गए और 10 यात्री असमय काल के गाल में सहसा समा गए।…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित ओरसा घाट में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक बस के अनियंत्रित होकर पलटने से बलरामपुर जिले के 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सभी मृतकों के शव बलरामपुर लाए गए, जहां मंगलवार को परिजनों द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिले के अलग-अलग गांवों में कुल 10 चिताएं जलीं, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरसोत गांव में एक साथ सात चिताएं जलीं,…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। झारखंड के लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी हैं। हादसे में 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, वहीं इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है। जानकारी अनुसार, झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के लिए रविवार को एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई। जिले से झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘लोटा पानी’ जा रही एक यात्री बस लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी में भीषण हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर बस पलट गई, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर की गई…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज में एक यू-ट्यूब वीडियो को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल अचानक गर्म हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री रामविचार नेताम के विरुद्ध कथित रूप से मानहानिकारक, अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना रामानुजगंज में लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज न होने तक थाने में ही बैठे रहने का ऐलान कर दिया है। जानकारी अनुसार, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यू-ट्यूबर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ आवेदन दिया…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या के बाद मामला अब कानून व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन गया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर सैकड़ों लोगों ने धरना दिया, जिससे रामानुजगंज सनावल मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 वर्ष गुरुवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब आठ बजे गांव…

Read More