- बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
- पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
- छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
- बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
- धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपित गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई परेड; सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
- बलरामपुर में टमाटर से भरा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़ी भीड़
- अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच अब DSP करेंगे, हाई कोर्ट सख्त; 2 नवंबर तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट
Author: Vishnu Pandey
विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज वन वाटिका में करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर बोटिंग सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। वन विभाग की पहल और हिंडालको कंपनी के सहयोग से तालाब में नई नौकाएं तैयार हैं, वहीं पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले भी लगाए गए हैं। अब स्थानीय लोग और पर्यटक जल्द ही यहां प्राकृतिक सुंदरता के बीच नौका विहार का आनंद ले सकेंगे। सोमवार को रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी निखिल सक्सेना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में इस नई…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर अप्रैल माह में तीन महीने का राशन एकमुश्त वितरण शुरू होते ही रामानुजगंज में व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सीमित संसाधनों और धीमी प्रक्रिया के कारण ग्रामीणों को तेज धूप में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, बावजूद इसके कई लोग बिना राशन लिए ही लौटने को मजबूर हैं। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में तीन माह के राशन का एकमुश्त वितरण ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। 5 अप्रैल से शुरू हुए इस वितरण में शुरुआत से ही अव्यवस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में कार्डधारी…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में कन्हर नदी के एनीकट में कीटनाशक मिलाकर मछलियों का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने रोकने पर हंगामा और मारपीट की कोशिश भी की, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बलरामपुर पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कन्हर नदी एनीकट में गर्मी के कारण जलस्तर कम होने से बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने पहुंच रहे हैं। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा कीटनाशक पदार्थ को चावल में मिलाकर पानी में डालने और…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह हाथी की मौजूदगी के बीच महुआ संग्रहण के दौरान एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना के बाद भी ग्रामीणों द्वारा लापरवाही बरतते हुए घटनास्थल के आसपास महुआ बीनते रहने की स्थिति सामने आई है, जिस पर वन विभाग ने गंभीर चिंता जताई है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत ढापन पानी जंगल क्षेत्र में शनिवार सुबह यह घटना हुई। झारखंड के बरदरी निवासी पिंकी कुमारी (17) अपने परिजनों के यहां ग्राम चीनिया के जामुन पारा आई हुई थी और सुबह लगभग छह बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महुआ…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ समेत बलरामपुर जिले में हर वर्ष सर्पदंश से होने वाली मौतें चिंता का बड़ा कारण रही हैं। ऐसे में अब एक अनोखा वैज्ञानिक नवाचार ग्रामीणों और किसानों के लिए सुरक्षा की नई उम्मीद लेकर आया है। झारखंड के राजधनवार स्थित आदर्श कॉलेज के प्राचार्य एवं प्रख्यात गणितज्ञ प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्रा द्वारा विकसित ‘एंटी-स्नेक शू’ तकनीक को भारतीय पेटेंट मिल गया है, जो जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो सकती है। ऑफबीट न्यूज से बातचीत में प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें अभिनव तकनीक पर 13वां पेटेंट प्राप्त हुआ है। यह विशेष…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव के तहत रामानुजगंज नगर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। मध्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज रहा है, वहीं भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सुबह 8:30 बजे से मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चना का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसके साथ ही सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का अखंड पाठ जारी है। बड़ी संख्या में भक्तजन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज नगर पालिका परिषद में नियमित बैठकों के अभाव को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने इसे जनहित और विकास कार्यों के लिए गंभीर बाधा बताते हुए कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में परिषद की बैठकों के नियमित आयोजन को लेकर नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में जिला बलरामपुर–रामानुजगंज के कलेक्टर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। प्रतीक सिंह का कहना है कि नगर पालिका परिषद के गठन को एक वर्ष से अधिक समय…
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशी तस्करी के संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 पिकअप वाहन जब्त किए हैं और 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 40 आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। बलरामपुर पुलिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बलंगी थाना अंतर्गत पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसडीओपी…
बलरामपुर,विष्णु पांडेय। जिले के ग्राम जामवंतपुर में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर जारी विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी। शासकीय भूमि पर आपत्ति के चलते ठप पड़ा निर्माण कार्य एसडीएम की मौजूदगी में फिर से शुरू कराया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बलरामपुर जिले के जामवंतपुर गांव में मुक्तिधाम निर्माण को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद प्रशासन की सक्रियता के बाद थमता नजर आ रहा है। शासकीय भूमि पर स्वामित्व को लेकर आपत्ति दर्ज किए जाने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता…
बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में बनारस मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर फिर चिंता बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अजगरा नाला के पास बनारस मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की…
