- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। धान बिक्री की मेहनत की कमाई लेकर घर लौट रहे एक गरीब किसान को झांसे में लेकर दिनदहाड़े ठगी करने वाले आरोपी को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम का एक हिस्सा भी बरामद किया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है। बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 2 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम डांड खड़ुआ निवासी निबल साय अपने पुत्र के साथ सहकारी बैंक राजपुर पहुंचे थे। बैंक से 49 हजार रुपये नकद निकालने के बाद पुत्र किसी निजी कार्य से…
पटना। पटना की आधी रात अचानक सियासी रणभूमि में बदल गई, जब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल ड्रेस में पहुंचे अफसर, पांच थानों की पुलिस टीम, समर्थकों का हंगामा और सांसद के आरोपों ने इस कार्रवाई को बेहद सनसनीखेज बना दिया। 35 साल पुराने मामले में बेल टूटने के बाद हुई इस गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार रात लोकसभा सत्र समाप्त होने के बाद पप्पू यादव दिल्ली से पटना लौटे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही वे अपने…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। यह धमकी कोर्ट की आधिकारिक मेल आईडी पर एक संदेश के जरिए भेजी गई। इस घटना के बाद से कोर्ट परिसर की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया गया है। धमकी भरा मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। कोर्ट के मुख्य द्वारों और संवेदनशील हिस्सों पर पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूरे परिसर की बारीकी…
पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय के आवासीय परिसर में शुक्रवार को रोजगार सेवक जितेंद्र राम को मनरेगा कूप योजना में एंट्री करने के नाम पर सात हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने यह कार्रवाई की। रोजगार सेवक को गिरफ्तार करने के बाद मेदिनी नगर कार्यालय लाया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। एसीबी की कार्रवाई से नौडीहा बाजार ब्लॉक कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। एसीबी टीम ने नौडीहा बाजार ब्लॉक में पहली…
बलरामपुर। जिस स्कूल को ज्ञान, संस्कार और सुरक्षा का मंदिर कहा जाता है, उसी विद्या के मंदिर में एक नाबालिग छात्रा की अस्मिता से खिलवाड़ का आरोप सामने आया है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य द्वारा छात्रा से बैड टच किए जाने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। इस घटना ने न केवल पूरे इलाके को झकझोर दिया है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की नैतिकता और निगरानी पर भी कठोर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी अनुसार, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत बरती हायर सेकेंडरी स्कूल से सामने आया यह मामला शिक्षा जगत के…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज की होनहार बेटी हिमांशी गुप्ता ने प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा में 97 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता दर्ज कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार की मेहनत को सार्थक किया, बल्कि रामानुजगंज को शैक्षणिक मानचित्र पर भी मजबूती से स्थापित किया है। वार्ड क्रमांक 15 निवासी सुनील गुप्ता की पुत्री हिमांशी गुप्ता की इस सफलता पर स्वामी विवेकानंद स्टडी सर्किल रामानुजजन की ओर से विशेष सम्मान कार्यक्रम आज गुरूवार काे आयोजित किया गया। संस्था के प्रतिनिधि हिमांशी के निवास पहुंचे और उन्हें साल एवं स्मृति चिन्ह…
लखनऊ। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रचारित-प्रसारित की जा रही फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ राजधानी की काेतवाली हजरतगंज में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई समाज में वैमनस्य फैलाने, धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था को भंग करने के प्रयास के आरोप में की गई है। थाना हजरतगंज के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रचारित हो रही फिल्म तथा सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इसके कंटेंट पर संज्ञान लिया। उनके अनुसार ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म का शीर्षक और उसकी प्रचारित सामग्री प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक पाई गई है। एफआईआर में…
रांची। रांची के जाने-माने बिल्डर और मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर 45 वर्षीय अनुराग सरावगी ने गुरुवार देर रात ब्लेयर अपार्टमेंट के अपने आवास की छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह फ्लैट में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे। देर रात तक पुलिस को कारणों का पता नहीं चला, लेकिन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि गुरुवार की रात सभी सोने चले गए…
रांची। पुलिस ने नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुख्य आरोपित शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। अवैध संबंध का विरोध करने पर नाबालिग जसीम मंसूरी की हत्या कर दी गयी थी। उल्लेखनीय है कि पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में बन रहे चार मंजिला अपार्टमेंट से बुधवार को नाबालिग का शव बरामद किया गया था। मृतक जसीम मंसूरी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था।…
बलरामपुर। गुरुवार सुबह रामानुजगंज के पलटन घाट स्थित तीखे मोड़ पर एक बार फिर लापरवाही और खतरनाक सड़क संरचना ने दुर्घटना को जन्म दे दिया। आमने-सामने हुई दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब दोनों वाहन मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार नवीन तिवारी अपनी…