- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
- एमजीएम अस्पताल में युवक की संदिग्ध आत्महत्या, चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, नशे की लत बनी वजह
- आज रात 8.15 बजे शून्य डिग्री पर पहुंचेगा सूर्य
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पलामू। जिले के मनातू थाना क्षेत्र के रहैया गांव में सोमवार को उस समय खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया, जब सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की बहन की सोमवार को शादी होनी थी, जिसकी तैयारियों को लेकर परिवार में उत्साह और चहल-पहल का माहौल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहैया गांव निवासी अलीम अंसारी के पुत्र अकबर अंसारी (20) शादी से संबंधित सामान की खरीदारी के लिए दोपहिया वाहन से रहैया से मनातू होते हुए पदमा जा रहा था। इसी दौरान कुसडी गांव में कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को रांची से ऋषिकेश (वाया लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, अयोध्याधाम, बरेली एवं हरिद्वार) तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इस संबंध में राज्यपाल को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की ओर से प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ था। राज्यपाल ने पत्र में इसे आवश्यक और जनहित से जुड़ा विषय बताया। उन्होंने कहा कि रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों जैसे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए सीधी…
रांची। झारखंड लोकभवन के उद्यान में सोमवार को 2,331 नागरिकों ने भ्रमण किया। बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने उद्यान के आकर्षक गुलाब, झूले, फाउंटेन, झरना, फलदार वृक्ष और औषधीय पेड़-पौधों के बीच सेल्फी और तस्वीरें लेते हुए आनंद लिया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आम नागरिकों में लोकभवन उद्यान देखने के प्रति उत्साह और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी) को आगामी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब उद्यान 15 फरवरी तक आम नागरिकों के भ्रमण और परिदर्शन के लिए खुला रहेगा। उद्यान का भ्रमण समय सुबह 10 बजे से…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के दालमंडी चौड़ीकरण अभियान में सोमवार को दुकानदारों ने विराेध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान एक व्यापारी ने अपने मकान को आग के हवाले कर दिया। व्यापारी ने पहले खिड़की के रास्ते पेट्रोल फेंका और फिर आग लगा दी। आग की लपटों के उठता देखकर दालमंडी में पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दुकानदार पर पेट्रोल छिड़क कर हमला करने का भी आरोप लगाया। चौक थाना के थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने भगदड़ की स्थिति में मौके पर कमान संभाला। उन्हाेंने कहा कि आज एक साथ कई मकानों…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी राजनीति खुलकर सामने आने लगी है। चुनावी माहौल में जहां अन्य दल अपनी रणनीति को धार देने में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस इस वक्त गंभीर संगठनात्मक उलझन से गुजर रही है। पार्टी की प्रदेश सचिव और मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान को छह वर्षों तक निष्कासित किए जाने के बाद यह सियासी टकराव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने मानगो नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। इसके…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में दलको बांध से निकली सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ गई है। नगरा, भवरमाल और धनपुरी गांवों के सैकड़ों किसान इस समय गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। खेतों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण फसलें मुरझाने लगी हैं और मेहनत की पूरी पूंजी डूबने का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दलको बांध के एक्वाडक्ट के नीचे से गुजरने वाली यह नहर तकनीकी रूप से कमजोर हो चुकी है और बार-बार टूट जाती है। हालात ऐसे हैं कि किसान खुद आपस में चंदा जुटाकर अस्थायी मरम्मत…
बलरामपुर। जिले में भोले-भाले ग्रामीण कृषक को झांसे में लेकर दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर राजपुर पुलिस ने करारा शिकंजा कसा है। पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब फरार दूसरे मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा है। मामले में ठगी गई रकम में से कुल 38 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। राजपुर थाना क्षेत्र में धान बिक्री की रकम निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण से ‘उठाईगिरी’ कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर…
रांची। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने तमाड़ और बुंडू थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, बीयर, देसी शराब और अवैध महुआ शराब जब्त की है। इस दौरान एक छोटा पिकअप वैन (जेएच01सीएम 8239) से अवैध शराब की खेप पकड़ी गई, जबकि अलग-अलग स्थानों से कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ एवं बुंडू थाना क्षेत्र…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़–उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गांव सागोबांध में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब आरोपितों की धरपकड़ के इरादे से पहुंची सनावल थाना पुलिस को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के गांव में दाखिल होते ही हालात तेजी से बिगड़ने लगे और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहन को घेरकर विरोध, बढ़ा तनाव जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के गांव पहुंचते ही कुछ ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को चारों ओर से घेर लिया और सवाल-जवाब शुरू कर दिए। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।…
रांची। रांची के अनगड़ा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नारायण लोहरा बताया गया है। इसके पास से देशी अवैध निर्मित हथियार 19 पीस, अर्ध निर्मित हथियार चार पीस सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने शनिवार को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अनगड़ा थाना क्षेत्र के सीताडीह गांव में संचालित हो रही एक अवैध हथियार फैक्टरी का खुलासा किया है। इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में बने और…