Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान

    September 6, 2026

    Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

    September 6, 2026

    Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान
    • Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी
    • Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’
    • Sudivya Kumar Sonu Political Journey: 2 चुनाव हारे, फिर लगातार दो बार जीते; ऐसे विधायक से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे
    • सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक मौत, Sudivya Kumar Sonu Death से झारखंड में शोक; हार्ट अटैक की बात
    • शिक्षक एक पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता होता है: मंत्री रामविचार नेताम
    • 13 साल बाद झीरम घाटी नरसंहार पर आया फैसला, कोर्ट ने सभी 10 आरोपितों को दोषी ठहराया; 32 मौतों से दहला था छत्तीसगढ़
    • मंत्री नेताम मुख्य अतिथि वाले कार्यक्रम में भाजपा पार्षद को ही न्योता नहीं, डीईओ पर भड़के कार्यकर्ता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»धान बिक्री की रकम पर दिनदहाड़े ठगी: 49 हजार की ‘उठाईगिरी’ का खुलासा, फरार दूसरा मुख्य आरोपित गिरफ्तार, 38 हजार व बाइक जब्त
    Chhattisgarh

    धान बिक्री की रकम पर दिनदहाड़े ठगी: 49 हजार की ‘उठाईगिरी’ का खुलासा, फरार दूसरा मुख्य आरोपित गिरफ्तार, 38 हजार व बाइक जब्त

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 8, 2026Updated:February 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले में भोले-भाले ग्रामीण कृषक को झांसे में लेकर दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर राजपुर पुलिस ने करारा शिकंजा कसा है। पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब फरार दूसरे मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा है। मामले में ठगी गई रकम में से कुल 38 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    राजपुर थाना क्षेत्र में धान बिक्री की रकम निकालकर घर लौट रहे एक ग्रामीण से ‘उठाईगिरी’ कर फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर की गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 02 फरवरी 2026 को प्रार्थी निबल साय अपने बेटे जेरोम के साथ सहकारी बैंक राजपुर धान बिक्री की राशि निकालने आया था। बैंक में ड्रॉवल फॉर्म भरने के बाद जेरोम अपने निजी काम से राजपुर चला गया, जबकि निबल साय बैंक के पास ही इंतजार करता रहा। नाम पुकारे जाने पर निबल साय को बैंक से कुल 49,000 रुपये नकद प्राप्त हुए।

    कुछ देर तक बेटे का इंतजार करने के बाद जब वह नहीं आया तो निबल साय अकेले पैदल अपने गांव डांड खड़ुआ की ओर मेन रोड से निकल पड़ा। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने रास्ते में उसे रोका, तंबाकू मांगा और बेटे का नाम पूछा। सीधे-साधे स्वभाव के कारण निबल साय ने बेटे का नाम बता दिया। आरोपियों ने बेटे को पहले से जानने की बात कहते हुए गांव तक छोड़ने का झांसा दिया।

    आरोपियों ने निबल साय से कपड़े के तौलिये में रखे 500-500 रुपये के बंडल, कुल 49 हजार रुपये अपने पास रखने को कहा और मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुछ दूर ले गए। वहां एक दुकान से सामान लाने का बहाना बनाकर दोनों आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए।

    घटना के बाद निबल साय पहले गांव चला गया, लेकिन शाम को बेटे के साथ थाना राजपुर पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    ग्रामीण गरीब कृषक के साथ दिनदहाड़े हुई ठगी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। राजपुर पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें बुजुर्ग को मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए संदिग्धों का फुटेज मिला। फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई।

    जांच के दौरान 07 फरवरी 2026 को पहले आरोपी जेल कुमार पिता रामलाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तुंगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20,000 रुपये नकद जब्त किए गए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    इसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी राम सिंह पिता नान साय उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम तुंगा थाना लखनपुर जिला सरगुजा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ठगी की रकम में से 18,000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 15 ED 5697 जब्त की गई।

    पूछताछ में आरोपी राम सिंह ने घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसका साथी जेल कुमार पूर्व में भी थाना लखनपुर क्षेत्र में इसी तरह की ठगी के मामले में जेल जा चुका है और चार माह पूर्व जमानत पर छूटा था। दोनों आरोपी आसपास के क्षेत्रों में आदतन ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

    प्रकरण में कुल 49,000 रुपये की ठगी में से 38,000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। शेष राशि आरोपियों द्वारा घूमने-फिरने और खाने-पीने में खर्च करना बताया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    ये भी पढ़िए………….

    उत्पाद विभाग की छापेमारी में नकली विदेशी व महुआ शराब की खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Post Views: 1,310
    Balrampur crime news Balrampur News
    Previous Articleउत्पाद विभाग की छापेमारी में नकली विदेशी व महुआ शराब की खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
    Next Article रामानुजगंज की राजनीति में फिर हलचल, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह की सक्रियता से बढ़ी सियासी सरगर्मी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान

    September 6, 2026

    Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

    September 6, 2026

    शिक्षक एक पीढ़ी के चरित्र और सोच का निर्माता होता है: मंत्री रामविचार नेताम

    September 5, 2026

    13 साल बाद झीरम घाटी नरसंहार पर आया फैसला, कोर्ट ने सभी 10 आरोपितों को दोषी ठहराया; 32 मौतों से दहला था छत्तीसगढ़

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान

    September 6, 2026

    Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी

    September 6, 2026

    Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’

    September 6, 2026

    Sudivya Kumar Sonu Political Journey: 2 चुनाव हारे, फिर लगातार दो बार जीते; ऐसे विधायक से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे

    September 6, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 100 Acre Forest Land में हजारों पेड़ों की कटाई, कब्जे की तैयारी में भूमाफिया? जगह-जगह बनाए मचान
    • Ramanujganj Matki Phod Competition में 30 फीट ऊंची मटकी का रोमांच, हजारों की भीड़ के बीच श्री राम सेना विश्रामनगर ने मारी बाजी
    • Third Jharkhand Minister Death: झारखंड में 3 साल में तीसरे मंत्री की मौत, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से मचा शोक; CM हेमंत सोरेन बोले, ‘सोनू भैया का जाना व्यक्तिगत क्षति’
    • Sudivya Kumar Sonu Political Journey: 2 चुनाव हारे, फिर लगातार दो बार जीते; ऐसे विधायक से कैबिनेट मंत्री तक पहुंचे
    • सुदिव्य कुमार सोनू की अचानक मौत, Sudivya Kumar Sonu Death से झारखंड में शोक; हार्ट अटैक की बात
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.