Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची (अशरफ खान समीर) : राजधानी रांची के मेन रोड में देर रात सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है. यह हादसा मेन रोड अंजुमन प्लाजा के सामने कार और स्कूटी के बीच हुई. जिसमें दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शुक्रवार रात करीब 12.45 की है. इस हादसे में मोहम्मद शमशाद (स्कूटी सवार) और (कार सवार) की मौत हो गई. घायल का नाम ज़िक्रा (10 वर्ष) जैद (8 वर्ष) है. देर अंजुमन मार्केट के सामने, रतन टॉकीज की ओर से तेज रफ्तार से…

Read More

महाराष्ट्र: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर कर दिया है। वहीं, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने की मंजूरी भी दे दी है। बता दें कि  महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही इसका एलान कर दिया था। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा भी मंजूरी मिल गई है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट में जिले के नाम बदलने की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।  छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे…

Read More

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की…

Read More

गाजियाबाद : गाजियाबाद के विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राठी मिल थर्माकोल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई है। आग की लपटें उठ रही हैं। कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में देखा जा रहा है। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। आग में काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि आठ फायर टेंडरों को मौके पर रवाना किया गया है। तीन तरफ से बचाव-राहत कार्य किया जा रहा है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसके बराबर में कई और…

Read More

रांची : त्योहारी सीजन में नॉनवेज की बिक्री बढ़ जाती है। होली का त्योहार नजदीक है ऐसे में झारखंड में एक बड़ा खतरा दस्तक दे रहा है। बोकारो में बर्ड फ्लू की दस्तक अपने साथ एक बड़ी चेतावनी लेकर आयी है। इसके बढ़ते खतरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केन्द्र सरकार ने गुरुवार को संक्रमण को रोकने में राज्य सरकार की मदद के लिए दो अलग-अलग केंद्रीय दल की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। आईसीएआर लैब, भोपाल द्वारा बोकारो के फार्म से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी जिसके बाद केंद्र और…

Read More

हजारीबाग : प्रभु ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाने और जीवित होने के लगभग चालीस दिन पूर्व आज राख बुध मनाया जाता है। बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में महागिरजाघर कथोलिक आश्रम में मिस्सा पूजा किया गया साथ में पल्ली पुरोहित फ़ा अंटोनी, फ़ा पीटर पॉल, फा अब्राहम,फा रायमंड सोरेंग, फा सैजू,फा समीर केरकेट्टा, फा प्रदीप, फा विजय एक्का, ने मिस्सा पूजा अनुष्ठान किया। पिछले वर्ष खजूर परब के पवित्र खजूर को जला कर बनाया गया राख को सभी विश्वाशियों के माथे पर मलन किया जाता है। कहा जाता है कि मानव मिट्टी के बने हो मिट्टी में मिल जाओगे।…

Read More

लोहारदगा : शहरी क्षेत्र के ब्लाक मोड में संचालित होटल शिव शक्ति के संचालक प्रदीप कुमार की अज्ञात अपराधियों ने अगवा करते हुए धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया. और शव को थाना से महज आधा किलोमीटर दूर ढुलुवाखुंटा के पास फेंक कर फरार हो गया. होटल व्यवसायी का शव मिलने के बाद थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर सड़क जाम कर दिया है. शहरी क्षेत्र की सभी दुकानें बंद करा दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास…

Read More

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर असम पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। बता दें कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। वह रायपुर जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हो गए थे, लेकिन उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया। पवन खेड़ा को असम लेकर जाएगी पुलिस दिल्ली पुलिस ने कहा कि असम पुलिस का अनुरोध मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान से उतार दिया गया। असम…

Read More

मुंबई : आज मधुबाला की 54वीं पुण्यतिथि पर पढ़ते हैं उनकी चार अधूरी प्रेम कहानियां, एक असफल शादी और फिल्मी संघर्षों के बारे में…मधुबाला का जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। बचपन में उनका नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था। वो अपने पिता अताउल्लाह खान और मां आयशा बेगम की 11 संतानों में पांचवीं संतान थीं। मधुबाला के पिता शुरुआती दिनों में एक मिट्टी के बर्तन बनाने वाले के साथ काम करते थे। इसके बाद उन्होंने पेशावर की एक तंबाकू फैक्ट्री में काम किया, लेकिन कुछ दिनों में ही उन्हें इस नौकरी से निकाल दिया गया। इसके…

Read More

कानपुर : यूपी में का बा…गाकर सुर्खियों में आईं लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद “यूपी में का बा सीजन-2” गाना गाया था। इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा था। नेहा को नोटिस कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने भेजा है। मंगलवार को नेहा के दिल्ली के एड्रेस पर पुलिस ने उनको नोटिस थमाया। इस नोटिस में नेहा से 7 सवालों का जवाब 3 दिन के भीतर मांगा गया है। पुलिस…

Read More