Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»शाम की न्यूज डायरी, खबरें रामानुजगंज की; पढ़िए जिले की हर छोटी-बड़ी खबर
    State

    शाम की न्यूज डायरी, खबरें रामानुजगंज की; पढ़िए जिले की हर छोटी-बड़ी खबर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 26, 2023Updated:March 26, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    समाजसेवा का मिसाल बन रहा सागर मोती फाउंडेशन

    रामानुजगंज, अनिल गुप्ता:  नगर के नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में सागर मोती फाऊंडेशन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगरवासियों को सरगुजा संभाग के कुदरगढ़ में स्थित मां कुदरगढ़ी के दर्शन कराएं. इस संबंध में सागर मोती फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि यह फाउंडेशन हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगा रहता है. हम लोग लगभग 14 से 15 वर्षों से नगर के लोगों सहित क्षेत्रवासियों को हर नवरात्र में मां कुदरगढ़ी का दर्शन कराने ले जाते हैं वहां लोग पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु मां से याचना करते हैं. उसके बाद हमलोग समस्त लोगों को उनके घर तक पहुंचाते हैं. इस संबंध में आगे अग्रवाल ने बताया कि इस बार हम लोगों ने लगभग डेढ़ सौ लोगों को दो बसों और दर्जनों छोटी वाहनों के द्वारा मां का दर्शन कराया. हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग किसी कारणवश मां के दर्शन नहीं कर पाते वह नवरात्र की इस बेला में मां का दर्शन करें उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. बाकी हमारी सामाजिक संस्था छठ पर्व हो दशहरा हो या और कोई भी तीज त्योहार हो लोगों के प्रति हमेशा समर्पित रहती है. इसके अलावा भी किसी व्यक्ति या समाज को हमारी आवश्यकता होती है तो हमारा सागर मोती फाउंडेशन हमेशा सहयोग हेतु तत्पर होता है.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अहम फैसला, हत्या के एक मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया; 5 साल का सश्रम कारावास

    रामानुजगंज, अनिल गुप्ता:  जिला बलरामपुर रामानुजगंज के सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरेशी ने हत्या के एक मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को गैर इरादतन हत्या का अपराधी मानते हुए 5 वर्ष के सश्रम कारावास सहित 100 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है। इस संबंध में न्याय लीन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियोजन का मामला संक्षेप में यह है कि अभियुक्त आरोपी महेंद्र रवि पिता स्वर्गीय रामप्यारे (52 वर्ष) निवासी गड़गोड़ी पर प्रार्थी शिवसागर रवि ने आरोपी अभियुक्त महेंद्र रवि के विरुद्ध थाना त्रिकुंडा में यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन मृतक प्रमिला को आरोपी ने पारिवारिक झगड़ा विवाद में डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

    जिससे इस मामले में थाना त्रिकुंडा ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर रामानुजगंज प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया था। इसी मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरेशी ने तमाम गवाहों के गवाही के पश्चात एवं अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अविनाश गुप्ता एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्क के पश्चात न्यायालय ने आरोपी महेंद्र रवि को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 की जगह धारा 304 का दोषी मानते हुए आरोपी अभियुक्त को 5 वर्ष के सश्रम कारावास सहित 100 रूपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड ना पटाई जाने की दशा पर 1 माह का अतिरिक्त सजा भुगतान का आदेश पारित किया है। न्यायालय ने आरोपी एवं उसकी पत्नी मृतक प्रमिला के दो नाबालिग पुत्र एवं तीन पुत्रियों के लिए भरण पोषण तथा शिक्षा के लिए क्षतिपूर्ति निधि से प्रतीकर हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण से अनुशंसा की है।

    शनिवार को नहाए खाए से प्रारंभ हुआ चैती छठ, कन्हर नदी पहुंचकर वर्तियों ने थाला पूजन किया  

    रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: सूर्योपसना का महापर्व चैती छठ शनिवार को नहाए खाए से प्रारंभ हुआ. वही छठ व्रतियों के द्वारा रविवार को कन्हर नदी पहुंचकर थाला पूजन किया गया. आज छट व्रती देर शाम खीर भोजन कर 36 घंटे का निर्जला व्रत करेंगे. सोमवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी. वही मंगलवार को उदीप्तमान सूर्य को अर्घ्य दे कर महापर्व की समाप्ति होगी.

    गौरतलब है कि नगर में सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ धूमधाम से मनाया जाता है. चार दिनों तक चलने वाली सूर्य उपासना का महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है. व्रति नदी में छठ व्रत कर सके इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के पहल पर एक सप्ताह पूर्व से प्रयास किए जा रहे थे. रुक कर हो रही बारिश के कारण यदि नदी में पानी अधिक आ जाए तो इसके लिए वैकल्पिक रूप से राम मंदिर घाट पर भी व्रतियों के व्रत करने के लिए व्यवस्था बनवाई गई है. आज तैयारियों का जायजा लेने नगर अध्यक्ष रमन अग्रवाल पार्षद विजय रावत, मुकेश जयसवाल सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता, अनूप कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि छठ घाट पहुंच तैयारियों का जायजा लिया.

    नदी में पहुंचने के लिए डेढ़ सौ मीटर अस्थाई सड़क का किया निर्माण: राम मंदिर घाट के सामने नदी में पानी रहने कारण करीब डेढ़ सौ मीटर अस्थाई सड़क का निर्माण नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर जेसीबी के माध्यम से कराया गया जिससे व्रती कन्हर नदी में छठ कर पाएंगे.

    अस्थाई पुलिया का भी हुवा निर्माण: व्रतियों के कन्हर नदी में पहुंचने के लिए करीब डेढ़ सौ मीटर अस्थाई सड़क का निर्माण किया गया है. वहीं व्रतियों को नदी तक पहुंचने के लिए अस्थाई पुल का भी निर्माण किया गया. व्रतियों के साथ-साथ हजारों संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा देखने कनहर नदी में पहुंचते हैं.

    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में सत्याग्रह में बैठे कार्यकर्त्ता, मोदी पर आवाज दबाने का लगाया आरोप

    रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में गांधी चौक में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया. इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस विकास दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के इशारे पर विपक्ष के नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. जिस प्रकार से राहुल गांधी पर कार्रवाई की गई निश्चित रूप से विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे की आवाज को दबाने का प्रयास है. केंद्र सरकार के इस कदम से पूरे भारत में आक्रोश है.

    राहुल गांधी के द्वारा जिस प्रकार से लगातार बेरोजगारी महंगाई एवं अडानी का मुद्दा उठाया उससे ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार का कार्यवाही किया गया. दुबे ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार के द्वारा विपक्ष के दमन के लिए इस प्रकार लगातार कार्यवाही की जा रही है. जिस राज्य में गैर भाजपा सरकार है वहां के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है यहां तक कि कई जगह सरकार भी गिराई गई जो बहुत ही शर्मनाक है लोकतंत्र में इस प्रकार का कृत्य सर्वथा अनुचित है.

    ये भी पढ़िए….

    Jharkhand : मौसम ने फिर ली करवट, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Post Views: 724
    Offbeat News Ramanujganj News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleJharkhand : मौसम ने फिर ली करवट, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    Next Article Hazaribag: तीन दिवसीय भव्य ध्वजारोहण एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026

    Rashifal 21 July 2026: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन राशियों के लिए प्रगति के योग, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 21, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.