Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम (बरासत क्षेत्र) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मध्यग्राम इलाके में चंद्रनाथ को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के डायवर्सिटी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते…

Read More

धनबाद। धनबाद के वासेपुर निवासी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गैंग के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पिछले महीने कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्य सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर से धनबाद पुलिस ने रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की है, जिसमें गैंग के आपराधिक नेटवर्क, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और फंडिंग के तौर-तरीकों को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले में रंगदारी, गोलीबारी और बमबाजी की घटनाओं में सक्रिय था। पूछताछ में उसने करीब तीन दर्जन…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में कमलेश कुमार नामक युवक की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ कुमार सिंह (33), उसकी पत्नी अंगिता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कमलेश कुमार का अंगिता देवी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसे लेकर शिवनाथ कुमार सिंह ने हत्या की योजना बनाई। इस साजिश में साहिल राजा ने भी सहयोग किया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश कुमार की हत्या अनगड़ा थाना क्षेत्र के जानुम हाहे स्थित एक घर में…

Read More

रांची। झारखंड में 10 मई से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और गर्मी लोगों को सतायेगी। यह संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। हालांकि विभाग की ओर से राज्य में 12 में तक गर्जन और वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 34.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के जिन इलाकों में बारिश दर्ज की गई उनमें पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 21 मिमी, बेड़ो…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं। इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में विज्ञान संकाय में धनबाद के एमडी मुस्तफा अंसारी ने 489 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।…

Read More

कोलकाता। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोलकाता, ने ई-1 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के कुल 276 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में सामान्य (यूआर) के 114, ईडब्ल्यूएस के 27, एससी के 41, एसटी के 20, और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के 74 पद शामिल हैं। सीआईएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत कबरीबाद कोयला खदान इलाके में एक मजदूर की हत्या के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को स्ट्रेचर पर लादा और पैदल मार्च करते हुए सीधे कबरीबाद खदान पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कबरीबाद कोयला खदान के क्रेशर में कार्यरत मजदूर दिलीप दास की हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह जब यह खबर फैली, तो स्थानीय लोग उग्र हो गए। ग्रामीण और परिजन न्याय…

Read More

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो पंचायत भवन के समीप घटी। मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव निवासी 70 वर्षीय बासदेव साव और 65 वर्षीय लखिया देवी (पति लखपत साव) के रूप में हुई है। इस हादसे में इसी गांव के 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर प्रतिदिन की…

Read More

बलरामपुर। जिले में अतिथि शिक्षकों का वेतन दो महीने से अटका हुआ है। भुगतान में लगातार हो रही देरी और जटिल प्रक्रिया से नाराज शिक्षकों ने अब कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखी हैं। रामानुजगंज में प्रांतीय अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) संघ, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान में हो रही देरी और प्रशासनिक दिक्कतों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संघ का आरोप है कि, जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यप्रणाली के कारण शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि, जिले के अतिथि शिक्षकों का मार्च और…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में डीएमके को चुनावी मोर्चे पर एक बड़ा झटका लगा है; पार्टी ने जिन 164 सीटों पर सीधे चुनाव लड़ा था, उनमें से वह केवल 59 सीटें ही जीत पाई और विपक्ष में चली गई। चुनावों में डीएमके, तमिलगा वेट्री कजगम और एआईएडीएमके के बीच जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें टीवीके की मजबूत लहर के चलते सत्ताधारी पार्टी अपना दबदबा कायम रखने में नाकाम रही। चुनाव के नतीजे खासकर इसलिए चौंकाने वाले थे क्योंकि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, कई वरिष्ठ मंत्री और यहां तक कि विधानसभा अध्यक्ष भी हार गए;…

Read More