- चुनावी हश्र देख लें आरोप लगाने वाले: कुछ जेल में हैं तो कुछ बेल पर, मुख्यमंत्री साय का विपक्ष पर तीखा हमला
- योग से स्वस्थ जीवन का संदेश: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत: आक्रोशित परिजनों ने 3 घंटे तक किया एनएच जाम
- मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पर बवाल: भाजपा पार्षद ने थाने में दी शिकायत
- BIG BREAKING..अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: छात्रावास और आईटीआई की सरकारी जमीन से हटाए जा रहे अवैध कब्जे
- राजपत्र के बाद क्या होगा?: बलरामपुर रेल परियोजना को धरातल पर उतरने में अभी कितना समय लगेगा
- खुशियों से भरे घर में पसरा मातम : सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
- 96 साल का इंतजार खत्म: रेल की राह पर बलरामपुर, विकास की नई शुरुआत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पारदर्शी और निष्पक्ष धान खरीदी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय सीमाओं से लेकर चेक पोस्टों तक चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। इसका असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रशासन की सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप अब तक जिले में 121 प्रकरणों में 14,282.09 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 67 चार पहिया और 10 दोपहिया सहित कुल 77 वाहनों को जब्त किया गया है।…
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश (5) और अंशिका (4) का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों की तलाश तेज करने के लिए रांची पुलिस ने उनकी जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने दोनों बच्चों की तस्वीरों और इनाम की घोषणा के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए हैं। बताया गया है कि बच्चे 02 जनवरी की दोपसहर से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। बच्चों…
बलरामपुर। रामानुजगंज में झाड़फूंक, तंत्र-मंत्र और अवैध दवाओं के सहारे वर्षों से चल रहे अंधविश्वास के संगठित खेल पर जब मीडिया ने सवाल उठाए, तो तथाकथित ‘बाबा’ की घबराहट सामने आ गई। खबर प्रकाशित होते ही बाबा ने किसी कार्रवाई से पहले ही अपने अवैध ठिकाने को समेट लिया। यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि अंधविश्वास का यह कारोबार पूरी तरह संगठित और सचेत तरीके से संचालित किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार, खबर छपने के दूसरे ही दिन सुबह करीब चार बजे बाबा ने एक ट्रक मंगवाया और नगर के व्यस्तम मार्ग पर स्थित दुकान से आयुर्वेदिक…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सोमवार को शीतलहर और घने कोहरे ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सुबह से ही क्षेत्र कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा, जिससे सूर्य के दर्शन नहीं हो सके और तापमान में आई गिरावट ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया। रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर साफ दिखाई दिया। लोग सुबह से ही अलाव तापते नजर आए, वहीं ठंड के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी अपेक्षाकृत कम रही। घने कोहरे के चलते दृश्यता घटने से वाहन चालकों…
रांची। झारखंड में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने केजी से लेकर कक्षा 12वी तक के सभी कक्षाएं दाे दिन बंद रखने का निर्ण कर दी है। इस दौरान 11 और 12 की कक्षाओं की हाेने वाली परीक्षाओं के संबंध में विद्यालय अपने विवेक अनुसार काेई निर्णय कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड (रांची) के विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में अगले दिनाें में भारी ठंड एवं शीतलहर रहेगी। इसके दाैरान रांची जिले काे येलो जोन की श्रेणी में चिन्हित किया गया…
बलरामपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड में विवाद गहराता नजर आ रहा है। धनेशपुर से आश्रित ग्राम छुराकोना तक निर्माणाधीन सड़क की सतह झाड़ू लगाने भर से उखड़ने के आरोपों के बाद अब जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का पक्ष सामने आया है। करीब 3 किलोमीटर लंबी इस डामर एवं सीसी सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 91 लाख 25 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत संचालित पीईकेबी और पीसीबी कोल परियोजनाओं में स्थानीय बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा और बाहरी राज्यों के लोगों को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर साल्ही और परसा क्षेत्र में असंतोष तेज हो गया है। प्रभावित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बीते शनिवार की शाम काे अदानी कंपनी से जुड़े ठेकेदार कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में ग्राम पंचायत साल्ही के सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंचगण, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य…
बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जहां शराब को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 2 जनवरी की शाम भरतपुर गांव के बगीचापारा की है। गांव में दीनों प्रजापति के घर के पास अचानक विवाद और शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहां राजेश्वर नगेशिया अचेत अवस्था में आंगन में पड़ा मिला। परिजनों से पूछताछ में पता…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा करने वाले कुछ दावे सामने आए हैं, जिनमें अमेरिका और वेनेजुएला से जुड़े असाधारण घटनाक्रम की बात कही जा रही है। हालांकि इन दावों को लेकर अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों में इन्हें तेजी से साझा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति Nicolás Maduro को हिरासत में लेने और उन्हें अमेरिका लाए जाने का दावा किया गया है। इन दावों में यह भी कहा जा रहा है कि…
नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए सैन्य हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई देशों और संगठनों ने इसे वेनेजुएला की संप्रभुता का उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है, जबकि कुछ नेताओं ने इस कार्रवाई को तानाशाही शासन के खिलाफ दबाव के रूप में उचित ठहराया है। इन घटनाओं ने लैटिन अमेरिका समेत पूरी दुनिया में तनाव बढ़ा दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमले को “सशस्त्र आक्रामकता” करार देते हुए कहा कि ऐसे कदम हालात को और बिगाड़ सकते हैं। रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा…