Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के हंसपुर गांव में मारपीट के बाद एक व्यक्ति की मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने कुसमी के एसडीएम करूण डहरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1), 115(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाना कोरंधा में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2026 के अनुसार, 15 फरवरी 2026 की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम हंसपुर के जंगल क्षेत्र में तीन ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां…

Read More

पलामू। पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत द्वारिका पंचायत के रघुआखाड़ गांव में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने के बाद 20 बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बीमार बच्चों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी प्रभावित बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है और उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। महाशिवरात्रि के अवसर पर रघुआखाड़ गांव में मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें द्वारिका गांव के यादव टोला, जमुआटांड़ सहित आसपास के कई टोलों के लोग शामिल हुए थे। मेले में पहुंचे बच्चों ने गोलगप्पा खाया था।…

Read More

बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत हंसपुर गांव में एसडीएम की टीम पर मारपीट के आरोप और एक व्यक्ति की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। मृतक राम नरेश राम (62 वर्ष) के परिजनों ने शिव चौक के पास सड़क जाम कर दी, जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। चक्काजाम के कारण अंबिकापुर, कोरंधा और सामरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों…

Read More

बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत हंसपुर गांव में एसडीएम की टीम पर मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। घटना में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने कहा है कि फिलहाल अभी किसी मामले की पुष्टि नहीं कर सकते है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण और आगे की कार्रवाई के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना में घायल आकाश अगरिया (20 वर्ष), निवासी हंसपुर, का इलाज कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घायल…

Read More

रांची। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हेमंत सोरेन रविवार को शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान उन्होंने “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयघोष भी लगाए। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर हर वर्ष पहाड़ी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु…

Read More

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। देशभर में सबसे पहले यहां स्थित महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि की शुरुआत हुई। रात 2ः30 बजे मंदिर के पट खोल दिए गए। परम्परा के अनुसार, इस महापर्व की शुरुआत उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर से हुई। पट खुलते ही पूजा-अर्चना के बाद भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग-चंदन और त्रिपुंड से राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार हुआ। वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि देश में सभी त्यौहार सबसे पहले भगवान महाकाल के मंदिर में मनाए जाते हैं। भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु…

Read More

वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भाेरपहर से ही श्री काशी विश्वनाथ की नगरी अपने आराध्य के विवाहोत्सव की खुशी और भक्ति में आकंठ डूब गई है। पूरे जनपद में चारों तरफ हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंज रहे हैं। शिवमय हुई नगरी में स्थानीय नागरिकों के साथ देश दुनिया से आये शिवभक्त और पर्यटक बाबा विश्वनाथ और आदिशक्ति के मिलन की घड़ी का साक्षी बनने के लिए बेकरार है। दोपहर बाद ग्रामीण और शहरी अंचल के विभिन्न स्थानों से निकल रही शिव बारात में शामिल होने का मौका मिला तो आम और खास की सारी दीवार बाबा के अनुराग और…

Read More

रांची। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हिंदू जागृति मंच झारखंड प्रदेश की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मंच की ओर से शिव भक्तों के लिए दूध, फूल, बेलपत्र सहित अन्य पूजन सामग्री की निशुल्क व्यवस्था की गई थी, ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश अधिकारी सुजीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं की…

Read More

देवघर। आस्था की राजधानी देवघर में महाशिवरात्रि का उल्लास चरम पर है। आज पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ माता पार्वती के साथ दिव्य विवाह रचाएंगे। आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और तड़के चार बजे से जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया। अनुमान है कि देर शाम तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु बाबा पर जल चढ़ाएंगे। शनिवार को मंदिर परिसर में पंचशूल की विशेष पूजा तांत्रिक और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इसके बाद पंचशूलों की स्थापना की गई। ब्रह्म मुहूर्त में तीन बजे सरकारी पूजा के लिए मंदिर के कपाट खोले गए और निर्धारित विधान…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार देर रात हाथियों के झुंड ने छह लोगों को रौंद कर मार डाला। मृतकों में एक साल बच्चे से लेकर 50 साल के ऊपर तक के लोग शामिल है। घटना अंगो थाना एवं चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव की है। मृतकों में सुमन कुमारी (26), धनेश्वर राम (52), सूरज राम (50), सविता देवी (25) एवं दो छोटे बच्चे अनुराग राम (1) और संजना कुमारी (3) शामिल है। घटना के वक्त सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। घटना गुरुवार रात एक से 1:30 के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पांच हाथियों…

Read More