Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    • झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»हंसपुर मौत मामले में सड़कों पर उतरे परिजन, शिव चौक दो घंटे जाम, एसडीएम टीम पर मारपीट के आरोप
    Chhattisgarh

    हंसपुर मौत मामले में सड़कों पर उतरे परिजन, शिव चौक दो घंटे जाम, एसडीएम टीम पर मारपीट के आरोप

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत हंसपुर गांव में एसडीएम की टीम पर मारपीट के आरोप और एक व्यक्ति की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया।

    मृतक राम नरेश राम (62 वर्ष) के परिजनों ने शिव चौक के पास सड़क जाम कर दी, जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। चक्काजाम के कारण अंबिकापुर, कोरंधा और सामरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस अधिकारियों के समझाइश और आश्वासन के बाद मामला दर्ज किया गया, जिसके उपरांत चक्का जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

    इससे पहले घायल आकाश अगरिया (20 वर्ष), निवासी हंसपुर, ने आरोप लगाया था कि बीती शाम वह राम नरेश राम और अजीत कुमार के साथ खेत में गेहूं की फसल में पानी देने जा रहा था। उसी दौरान एक वाहन, जिस पर “एसडीएम” और “छत्तीसगढ़ शासन” लिखा था, वहां खड़ा था। वाहन से उतरे छह से सात लोगों ने पूछताछ के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें राम नरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।

    घटना के पीछे हंसपुर क्षेत्र में बॉक्साइट के कथित अवैध उत्खनन और एक ट्रक को रोककर वसूली की सूचना पर प्रशासनिक टीम के पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260216-WA0035.mp4

    क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

    ये भी पढ़िए…….

    एसडीएम की टीम पर मारपीट का आरोप, एक व्यक्ति की मौत; एसपी ने कहा, ‘पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति’

    Post Views: 502
    Kusmi News SDM KARUN DAHARIYA
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleएसडीएम की टीम पर मारपीट का आरोप, एक व्यक्ति की मौत; एसपी ने कहा, ‘पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति’
    Next Article महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 20 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026

    आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया

    Sponsor: RKDF University, RanchiAugust 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.