Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»तूफान ने मचाई तबाही : यूपी में 96 की मौत, वाराणसी से प्रयागराज तक भारी नुकसान
    National

    तूफान ने मचाई तबाही : यूपी में 96 की मौत, वाराणसी से प्रयागराज तक भारी नुकसान

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। इस आपदा में अलग-अलग जिलों में करीब 96 लोगों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

    ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टीन शेड हवा में उड़ गए, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पेड़ गिरने से सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मृतकों में भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, बरेली, फतेहपुर, उन्नाव, बदायूं, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई, संभल, कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी जैसे जिले शामिल हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि राहत कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और पीड़ितों तक सहायता 24 घंटे के भीतर पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी जिलाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर तुरंत मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    मौसम के इस बदलाव से जहां कई इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बांदा में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर और उरई में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

    इसी बीच आंधी-तूफान का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर करीब डेढ़ घंटे तक संचालन बाधित रहा। फतेहपुर में पेड़ गिरने से ओएचई लाइन टूट गई, जिससे कानपुर होकर गुजरने वाली लगभग 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं। शाम के समय रेल संचालन फिर से शुरू किया गया।

    प्रयागराज-जौनपुर रेल खंड पर भी पेड़ गिरने की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। थरवई और सरायचंडी स्टेशनों के बीच गेट नंबर 8-सी के पास पेड़ गिरने से अप और डाउन दोनों लाइनें अवरुद्ध हो गईं, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो गया। लखनऊ और प्रतापगढ़ रूट पर भी आंधी का असर देखने को मिला।

    इसे भी पढ़ें…………..

    केरल की सियासत में बड़ा उलटफेर : वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, हाईकमान ने लगाई मुहर

    Post Views: 622
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकेरल की सियासत में बड़ा उलटफेर : वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, हाईकमान ने लगाई मुहर
    Next Article West Bengal : कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील बनीं ममता, बाहर निकलते ही लगे ‘चोर-चोर’ के नारे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    होर्मुज में भड़का युद्ध! तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, भारतीय क्रू सदस्य की मौत; अमेरिका-ईरान संघर्ष और गहराया

    July 14, 2026

    कटिहार में पाकिस्तान से कथित आतंकी कनेक्शन का खुलासा, युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    July 13, 2026

    नामांकन के तुरंत बाद जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मालवी गिरफ्तार, कोर्ट से मिली राहत

    July 13, 2026

    होर्मुज पर भड़की जंग! दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमला, बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में जोरदार धमाके

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.