
वाराणसी, (यूपी): वाराणसी नगर निगम ने ईंधन बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब हर शनिवार “नो फ्यूल डे” के तौर पर मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम ने कर्मचारियों को पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल और पैदल चलने को बढ़ावा दिया जा रहा है। वाराणसी नगर निगम पहले से ही डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए 220 इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रहा है। अब पुराने शहर और संकरी गलियों वाले इलाकों में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान में नगर आयुक्त खुद भी लोगों को जागरूक करते नजर आए। नगर आयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी से ऑफिस के काम के लिए जाते दिखे और लोगों से ईंधन बचाने की अपील की।
इसे भी पढ़ें…………
पेपर लीक पर गरमाई राजनीति: NSUI ने BJP पर लगाया छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, देखिए VIDEO
