- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पश्चिमी सिंहभूम। टाटा स्टील में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर सैकड़ों युवाओं से लाखों रुपये की ठगी का गंभीर मामला मंगलवार को सामने आया है। आरोपित युवक ने खुद को टाटा स्टील का अधिकृत वेंडर बताकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले और बाद में फरार हो गया, जिससे पीड़ितों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह नामक युवक ने खुद को टाटा स्टील का आरबीसीबीडी वेंडर बताते हुए लोगों से संपर्क किया और नौकरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। उसने प्रति व्यक्ति 1075 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया और…
नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में कद का तात्पर्य सिर्फ शारीरिक ऊंचाई से नहीं होता. राजनेताओं के विचार, फैसले, संघर्ष और जनता के मन में बनी उनकी छवि, उनके कद को असल मायने में बयान करती है। हालांकि इसमें भी कोई दो राय नहीं कि जब कोई नेता मंच पर खड़ा होता है, तो उसकी लंबी कद-काठी, सधा हुआ आत्मविश्वास और दमदार उपस्थिति पहली नज़र में ही लोगों का ध्यान खींच लेती है। भारतीय लोकतंत्र ने ऐसे कई कदावर नेताओं को देखा है, जिनकी शारीरिक ऊँचाई उनके वैचारिक और राजनीतिक कद का प्रतीक बन गई है। ये नेता सिर्फ अपनी लम्बाई…
पलामू। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस जवान वीरेंद्र पासवान की पत्नी, पिता और दो बेटियों पर बगलगीरों ने घर में घुसकर टांगी और लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस जवान की पत्नी सोना देवी (45 ) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जबकि अन्य घायलों में नंदन कुमारी (18 ), काजल कुमारी (13 ) और महाराज पासवान (75 ) शामिल हैं। घायल सोना देवी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में रविवार को भर्ती कराया गया है। घायल सोना देवी के अनुसार, शनिवार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की माता मनकी देवी कश्यप का आज रविवार सुबह निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप ने आज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरी पूज्य माताजी मनकी देवी कश्यप जी हमारे बीच नहीं रहीं। दोपहर 03.30 बजे तक गृहग्राम भानपुरी फरसागुड़ा निवास में उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे ग्राम भानपुरी फारसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से मनकी देवी की स्वास्थ्य…
गिरिडीह। जिले के देवरी थाना इलाके में हुए सड़क दुर्घटना की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है । घटना देवरी थाना क्षेत्र के चतरो के पास जमुआ-चकाई मुख्य मार्ग पर शनिवार रात की है। मृतकों की पहचान कांटीदिघी गांव के रहने वाले मिथिलेश कुमार राय (35) और गादिदिघी गांव के टोला मंझलाडीह निवासी रामकुमार राय (55) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार बाइक से जा रहे थे और राजकुमार राय पैदल चल लहे थे तभी यह घटना चतरो हटिया मोड़ के पास अचानक हुई। हादसे…
रांची। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), रांची के साइबर क्राइम थाना ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में मुख्य आरोपित योगेश सिंह सिसोदिया को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से संबंधित मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है। साइबर सेल की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नेहा बाला ने शनिवार को बताया कि यह गिरफ्तारी उन साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम सफलता है, जो खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनसे बड़ी रकम की ठगी करते थे। उन्होंने बताया…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के सात जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे शनिवार को रांची समेत गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुहासे में कुछ कमी आई। मौसम विभाग ने राज्य के मध्यवर्ती नौ जिलों में रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में रविवार को घना कोहरा पड़ने की संभावना है, उनमें रांची, बोकारो, गुमला,…
पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बंधन मैरेज हॉल के पीछे शनिवार को एक नवविवाहिता का फंदे पर लटका शव मिला। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कमरे में एक छोटी बच्ची और तीन महीने की बेटी थीं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने देखा कि महिला फंदे पर लटकी है। महिला की पहचान चंदन कुमार चन्द्रवंशी की पत्नी रिचा…
रांची। पारस एचईसी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने एक मरीज की सफल ब्रेन सर्जरी कर उसकी जान बचाई है। डॉ अरुण कुमार और उनकी टीम ने उच्च सतर्कता और कुशलता के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के बाद मरीज को होश आ गया और उसकी हालत में तेजी से सुधार देखा गया। पूरी तरह स्वस्थ होने पर मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इसे उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा और अनुभवी डॉक्टरों की टीम का परिणाम बताया है। डॉ अरुण कुमार ने बताया कि मरीज गंभीर बीमारी मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम से पीड़ित था। उसके मस्तिष्क के…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड में एक गरीब आदिवासी पिता को अपने चार साल के बेटे का शव अस्पताल से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूरी में पिता ने बेटे की लाश एक थैले में रखी और बस से लंबा सफर तय कर गांव तक पहुंचा। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं और दिल भारी हो गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड स्थित बालजोड़ी गांव निवासी डिंबा चतोम्बा अपने चार वर्षीय बेटे के इलाज की उम्मीद लेकर करीब 70 किलोमीटर दूर चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे थे। यहां बुधवार को बच्चे को भर्ती किया…