Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रांची समेत सात जिले घने कोहरे की चपेट में, ऑरेंज अलर्ट जारी
    Jharkhand

    रांची समेत सात जिले घने कोहरे की चपेट में, ऑरेंज अलर्ट जारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Balrampur Dense Fog
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के सात जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे शनिवार को रांची समेत गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुहासे में कुछ कमी आई।

    मौसम विभाग ने राज्य के मध्यवर्ती नौ जिलों में रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में रविवार को घना कोहरा पड़ने की संभावना है, उनमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को इन जिलों के अलावा राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में भी घना कोहरा छा सकता है। वहीं सोमवार (22 दिसंबर) को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार के साथ-साथ उत्तर-मध्य भागों में हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा देखे जाने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    शनिवार को घने कोहरे और बादलों के कारण दिनभर कड़ाके की ठंड और कनकनी का एहसास हुआ। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर बना रहा।

    राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। डालटेनगंज में अधिकतम तापमान गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 10 डिग्री कम है। चाईबासा में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, जबकि रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है। इसके कारण लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

    राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 27 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    राजधानी रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 13.4 डिग्री, डालटेनगंज में 15.7 और 10.7 डिग्री, बोकारो में 21.1 और 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।

    इसी तरह चाईबासा में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री, खूंटी में 23.5 और 9.6 डिग्री, लोहरदगा में 21.0 और न्यूनतम 7.7 डिग्री, लातेहार में 18.5 और 8.7 डिग्री तथा सरायकेला में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    ये भी पढ़िए………..

    पलामू में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या

    Post Views: 389
    Previous Articleपलामू में विवाहिता ने फंदे पर लटक कर की आत्महत्या
    Next Article सीआईडी ने डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में मुख्य आरोपित को जयपुर से किया गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.