- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा 19 दिसंबर काे लिखे पत्र काे बुधवार की देर रात काे सार्वजनिक किया गया जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश…
बलरामपुर। धान खरीदी वर्ष 2025-26 एवं निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए रामचन्द्रपुर और रामानुजगंज तहसील में पदस्थ दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामचन्द्रपुर तहसील में पदस्थ पटवारी बंधन राम पर धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप पाए गए। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर…
पटना, अनिल मिश्र। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार किया नहीं जाता हो जाता है…। जब प्यार हो जाता है तो रिश्ते नाते और फिर समाज नहीं देखता है। न ही लिंग समानता या लिंग विभेद…। ऐसा ही वाक्या बिहार प्रदेश के सुपौल से एक अजब-गजब प्यार का मामला सामने आया है। दरअसल सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक मॉल में काम करने वाली दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर अपने जीवन की नई पारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों को दो साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा में कथित धर्म परिवर्तन और आदिवासियों के साथ की गई बर्बरता की घटना को लेकर सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। जिसका छत्तीसगढ़ के कई जिलाें में असर देखने काे मिला। वहीं बलरामपुर जिला इससे पूरी तरह अछूता नजर आया। जिले में सुबह से ही सामान्य जनजीवन कायम रहा और बाजारों में रोज़मर्रा की रौनक बनी रही। जानकारी अनुसार, छत्तीसगढ़ सहित कई जिलाें में आहूत बंद का बलरामपुर जिले में कोई खास प्रभाव नहीं दिखा। जिले में सुबह से ही आम दिनों की तरह गतिविधियां चलती रहीं। लोगों ने बिना किसी रोक-टोक के…
रांची। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में इन दिनों घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर देखने को मिला। बुधवार को रनवे पर अत्यधिक कम दृश्यता के चलते कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि कुछ फ्लाइट्स घंटों की देरी से संचालित हुईं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट 6ई 7561 अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इसी तरह…
रामगढ़। सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को शहर में चाउमिन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से पारसोतिया स्थित तीन चाउमिन फैक्ट्रियों की जांच की गई। तीनों फैक्ट्रियों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप कुछ भी नहीं पाया गया। साथ ही बहुत अधिक गंदगी पाई गई। तीनों फैक्ट्रियों में चाउमिन का निर्माण तत्काल रूप से बंद करा दिया गया। साथ ही सुधार करने के बाद ही फैक्ट्रियों को संचालन करने का निर्देश दिया गया। सुनील कुमार अग्रवाल के चाउमिन फैक्ट्री पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। एसएम फूड प्रोडक्ट्स…
दुमका। शहर के डंगालपाड़ा इलाके में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। धनबाद सीबीआई की टीम ने इंजीनियर मो काशिफ शमीम के आवास पर सुबह करीब 6 बजे छापेमारी शुरू की। काशिफ शमीम वर्तमान में ओडिशा के भुनेश्वर में कार्यरत बताए जा रहे हैं । सीबीआई अधिकारियों ने करीब छह घंटे तक घर में मौजूद कागजातों की गहन जांच की। इस दौरान टीम ने कई दस्तावेज खंगाले और कुछ अहम कागजात अपने साथ ले गई। छापेमारी के दौरान घर में पूछताछ भी की गई। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह छापेमारी की है।…
रांची। झारखंड में ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 13 जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 और 25 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है, उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिमी झारखंड के जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा भी शीतलहर की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। शहर की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरण भजगावली और उनके पति के मकान पर आज 24 दिसंबर को बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई नगर निगम द्वारा लंबे समय से चली आ रही जांच और बार-बार जारी नोटिस के बाद की जा रही है। अंबिकापुर नगर निगम के अनुसार डॉक्टर भजगावली दंपति के मकान में किए गए अवैध निर्माण को लेकर शिकायत मिलने के बाद करीब दो वर्षों तक जांच चली। जांच में निर्माण को नियमों के विरुद्ध पाया गया,…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक में बिजली व्यवस्था की बदहाली सामने आई है। आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने और क्षेत्र को नगर निगम का दर्जा मिलने के बावजूद यहां आज भी बांस के खंभों के सहारे बिजली के तार दौड़ रहे हैं। यह न केवल बिजली आपूर्ति को बार-बार बाधित कर रहा है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण भी बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग एक वर्ष पूर्व बिजली विभाग द्वारा बांस के सहारे अस्थायी रूप से बिजली कनेक्शन दिया गया था। नए कनेक्शन के लिए…