Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह–आसनपानी से सामने आया एक मामला न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि गांव की महिलाओं और मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर रहा है। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर महिलाओं से अश्लील व्यवहार, अभद्र भाषा के प्रयोग और स्कूली बच्चों के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण एकजुट होकर आरोपी शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त शिक्षक आए…

Read More

रांची। रांची के कांके रोड स्थित केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर जा चुके थे, उसके बाद अचानक दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें दुकान से बाहर आने लगी। कुछ स्थानीय लोगों ने दुकानदार को घटना की सूचना दी। वहीं अग्निशमन विभाग को भी जानकारी दी गई। थोड़ी देर में दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। मेडिसिन दुकान के मालिक ने बताया कि वे लोग दुकान बंद करके…

Read More

रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की जानकारी दी है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर जैसे इलाकों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। वहीं अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है, जिससे ठंड कुछ हद तक कम हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। डाॅ. भागवत अभनपुर स्थित ग्राम सोनपैरी में असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे, जो संघ के शताब्दी वर्ष (2025-26) के अंतर्गत ‘पंच परिवर्तन’ और ‘सामाजिक समरसता’ जैसे विषयों पर केंद्रित है। वे 30, 31 दिसंबर 2025 और 01 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। आयोजन समिति के सचिव प्रदीप गजेन्द्र ने बताया कि इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में रविवार रात व्यवसायी पर हुए सनसनीखेज लूटकांड में सरगुजा पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। इस दौरान लूट की पूरी 20 लाख रुपये की नगद राशि और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। मामला 28 दिसंबर 2025 की रात का है, जब सज्जन कॉलोनी निवासी अंकित गोयल ने थाना कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके मामा अनिल अग्रवाल रात करीब 9:30 बजे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। सत्तीपारा रोड स्थित कैलाश मोड़ के…

Read More

बलरामपुर। जिले में फसल गिरदावरी कार्य में लापरवाही के एक मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। खरीफ मौसम 2025-26 की फसल गिरदावरी के दौरान जांच में लापरवाही एवं उदासीनता प्रमाणित होने पर रामचन्द्रपुर तहसील में पदस्थ पटवारी विवेक शुभम वैभव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार रामचन्द्रपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि पटवारी विवेक शुभम वैभव द्वारा फसल गिरदावरी (मौसम खरीफ) वर्ष 2025-26 के दौरान अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया, जिससे…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार से तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राज्य के उत्तरी जिलों (देवघर, दुमका, गिरिडीह जामताड़ा और पाकुड़) में मंगलवार को कहीं-कहीं घना कुहासा छाने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान रांची के कांके में 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में भारी कनकनी महसूस की गई, लेकिन…

Read More

पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक साेमवार काे हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में खनन विभाग ने अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 18 वाहनों को जब्त किया है। 11 लाख 32 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 5 प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 12 वाहनों को…

Read More

बलरामपुर। प्रतापपुर से भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र प्रकरण में आज होने वाली बहुप्रतीक्षित सुनवाई एक बार फिर टल गई है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला स्तरीय सत्यापन समिति के सदस्य उपस्थित नहीं हो सके, जिसके कारण कार्यवाही नहीं हो पाई। अब समिति अध्यक्ष ने अगली सुनवाई की तारीख 29 जनवरी 2026 तय की है। फैसले में हो रही देरी से आदिवासी समाज में असंतोष और गहराता जा रहा है। प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में आज जिला स्तरीय सत्यापन समिति के समक्ष सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन कर्मचारियों…

Read More

बलरामपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बसंतपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़-उत्तर प्रदेश सीमा पर एक टाटा ट्रक से नारियल भूसी के भीतर छिपाकर ले जाया जा रहा 1198.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर आज सोमवार को बताया कि, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं पुलिस…

Read More