Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और अनियमित आपूर्ति के बीच झारखंड के झुमरी तिलैया शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) लोगों के लिए राहत का जरिया बनती जा रही है। शहर के कई इलाकों में पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचने से अब घरों और होटलों को सिलेंडर के झंझट से मुक्ति मिलने लगी है। कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया शहर में धीरे-धीरे पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का नेटवर्क फैल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की निर्भरता से छुटकारा मिल रहा है। घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और समय पर उपलब्धता नहीं होने की समस्या…

Read More

रांची, एजेंसी। झारखंड के सिमरिया में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे के तीन सप्ताह बाद जांच में बड़ा सुराग हाथ लगा है। हादसे वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में विमान का इंजन बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने इंजन को कब्जे में लेकर जांच एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह बरामदगी दुर्घटना के कारणों से पर्दा उठाने में अहम साबित हो सकती है। सिमरिया थाना क्षेत्र के कासियतू करमटांड जंगल में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब महुआ चुनने गए ग्रामीणों को…

Read More

धनबाद। जिले के झरिया इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम का सामना कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों से हो गया। पुलिस की घेराबंदी के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथियार, मोबाइल फोन और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र स्थित भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी की सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और शाम होते-होते हुई बारिश ने तापमान में गिरावट के संकेत दिए, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली। बलरामपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए नक्सलियों में जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइया और सब-जोनल कमांडर बबलू राम शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक स्वचालित एके-47 रायफल, 21 जिंदा कारतूस और लेवी के लगभग 1.60 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। दरअसल, लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइया अपने दस्ते के साथ छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव के आसपास…

Read More

रांची। राजधानी रांची में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन शुक्रवार देर रात करीब दो बजे खुद सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही पुलिस टीमों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों की गतिविधियों की जांच की। इसी क्रम में पीसीआर-2 में प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) दिलीप रजक को अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करते नहीं पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए…

Read More

रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के 17 जिलों में 16 मार्च को तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है उनमें गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि…

Read More

बलरामपुर। जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिसमें फंसे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। हादसा सुबह करीब 9 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली के पास हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था। ट्रक को विजयनगर निवासी संतोष गुप्ता (44) चला रहे थे। इसी दौरान सामने से…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में 43 क्विंटल से अधिक अफीम जब्त होने के बाद अब कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपानी गांव में भी अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। संयुक्त कार्रवाई में 18 क्विंटल से अधिक अफीम की फसल जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत…

Read More

बलरामपुर। केंद्र सरकार द्वारा 10 मार्च से होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर सख्ती किए जाने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में गैस की अवैध सप्लाई का मामला सामने आने लगा है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में झारखंड से घरेलू गैस सिलेंडर लाकर होटल व ढाबों में उपयोग किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र रामानुजगंज…

Read More