- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
- बलरामपुर में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
- हिरणपुर में बड़ा हादसा टला: यात्री बस से टकराकर टूटा बिजली तार, घंटों गुल रही सप्लाई
- रायगढ़ में डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, झारखंड कनेक्शन आया सामने; एक आरोपी हिरासत में
- रांची यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में नामांकन पर हाई कोर्ट की रोक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव 2026 में इस बार क्षेत्रीय प्रतिभा ने अपनी अलग पहचान बनाई। स्थानीय कलाकार पवन पाण्डेय ने अपनी ऊर्जावान और भावनात्मक प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि यदि सही मंच मिले, तो क्षेत्रीय कलाकार भी किसी बड़े नाम से कम नहीं। उनके लोकप्रिय गीत ‘तातापानी के मेला पिया’ पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरा पंडाल तालियों की गूंज से भर उठा। आपको बता दें, तातापानी महोत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पवन पाण्डेय की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रहा। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, दर्शकों में उत्साह देखने…
बलरामपुर। अवैध धान परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार और मोस्ट वांटेड आरोपी को कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसने वाहन रोकने पर राजस्व टीम से विवाद और मारपीट की कोशिश की। आरोपी की गिरफ्तारी को अवैध धान कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा है। जानकारी अनुसार, मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 जनवरी 2026 को प्रातः राजस्व विभाग की टीम को अवैध धान परिवहन की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम पचावल से त्रिशुली…
रांची। रांची में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर को लेकर उस वक्त असाधारण स्थिति बन गई, जब झारखंड पुलिस जांच के लिए सीधे ईडी कार्यालय पहुंच गई। मामला एक ऐसे गंभीर आरोप से जुड़ा है, जिसमें पूछताछ के नाम पर एक व्यक्ति के साथ हिंसा किए जाने का दावा किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि ईडी ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। राजधानी रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में मंगलवार को उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब झारखंड पुलिस की टीम जांच के सिलसिले में वहां पहुंची। सदर डीएसपी…
गुमला। जिले के रांची मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप गुरुवार सुबह एक हाईवा वाहन ने छोटे पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में छोटी पिकअप सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रिम्स के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह लोग एक छोटी पिकअप वाहन पर सवार होकर रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने आ रहे थे। तभी भरनो थाना क्षेत्र के भड़गांव के समीप हाईवा वाहन ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राली और लोडिंग वाहन की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लाेग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले हैं और मकर संक्रांति मनाने होशंगाबाद जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। बैरसिया थाना टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज से एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। सभी लाेग संक्रांति…
रांची। प्रो. आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को पार्टी के चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने आदित्य साहू के नाम की विधिवत घोषणा की। रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में नये प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा मौके पर 21 राष्ट्रीय नव निर्वाचित सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गयी। जीवन का कण-कण और क्षण-क्षण देंगे भाजपा को : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्यि साहू ने नई जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता अंश और अंशिका की सकुशल वापसी पर बुधवार को ‘अंश–अंशिका बचाओ संघर्ष समिति’ ने धुर्वा में अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को बधाई और धन्यवाद दिया। समिति के संयोजक कैलाश यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बच्चों की सुरक्षित वापसी न्याय और मानवता की जीत है। उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की साख, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का जीवंत उदाहरण बताया। यादव ने कहा कि दबाव और राजनीतिक बयानबाजी के बावजूद प्रशासन ने संयम और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते…
हजारीबाग। हजारीबाग के खीरगांव स्थित हबीबनगर बुधवार को विस्फोट से दहल उठा। उसमें दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में दो महिलाएं हैं। एक अन्य की हालत नाज़ुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, झारखंड के हजारीबाग जिले के हबीब नगर इलाके में बुधवार को हुए एक जोरदार विस्फोट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…
रांची। झारखंड पुलिस ने राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका को बुधवार सुबह रामगढ़ जिले के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में शामिल दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी हैं। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। इन दोनों बच्चों का सुराग देने वालों के लिए पुलिस की ओर से दो-दो लाख रुपये, यानी कुल चार लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। मामले की गंभीरता को…
रामगढ़। रांची के धुर्वा इलाके से लापता बच्चे सड़क पर फेरी लगाने वाले एक दंपत्ति के पास मिले, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सूर्या और उसकी पत्नी सोनम उर्फ सोनी जिन दो बच्चों को लेकर रामगढ़ के ग्रामीण इलाके में छुपे हुए थे, उन बच्चों की तलाश पूरे झारखंड की पुलिस कई राज्यों में हो रही थी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार जब सूर्या और उसकी पत्नी सोनम को लेकर किराए के उस मकान में पहुंचे तो अंदर का नजारा ही कुछ और था। पिछले 12 दिनों से अंश और अंशिका को पुआल के बिस्तर पर सुलाया जा रहा था।…